
divyanka tripathi
भोपाल। टीवी की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी प्रेग्नेंसी को लेकर फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल सोशल मीडिया में दिव्यांका और उनके पति विवेक दहिया की फोटोज वायरल हो रही है। आपको बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी दहिया स्टार प्लस के पापुलर शो 'ये हैं मोहब्बतें' से पिछले 4 सालों से जुड़ी है। अब खबर हैं कि शो की इशि मां, रियल लाइफ में मां बनने जा रही हैं। इसलिए आने वाले एपिसोड में उनके कैरेक्टर को मरा हुआ दिखाया जाएगा। खबरों के मुताबिक, प्रेग्नेंसी के कारण दिव्यांका इस शो को छोड़ रही है ऐसे में मेकर्स के पास कोई और रास्ता नहीं है। हालांकि इशिता की एक खास स्रोत के मुताबिक ये सिर्फ अफवाह है। आपको बता दें कि अखबार से बातचीत करते हुए स्रोत ने बताया कि 'हां इशिता के कैरेक्टर को शो में मरा हुआ दिखाया जाएगा, पर वह शो को छोड़ नहीं रही हैं।
सोशल मीडिया में वायरल हुई फोटो
बीते दिनों से सोशल मीडिया में टीवी दिव्यांका और उनके पति विवेक दहिया की फोटोज वायरल हो रही है। इन फोटोज को देखने के बाद उनकी प्रेग्नेंसी की खबर फैली। हालांकि, इन फोटोज की सच्चाई कुछ और है। गौरतलब है कि पिछले दिनों ही दिव्यांका को लेकर खबर आई थी कि वह मां बनने वाली है। हालांकि, उस वक्त दिव्यांका ने इस खबर को गलत बताया था। दिव्यांका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया था। इस में वीडियो में उनके पति विवेक और कुछ दोस्त भी नजर आ रहे है। इन सभी के हाथों में बच्चों से जुड़े कोई ना कोई स्टफ दिख रहे हैं। इस वीडियो को साझा करने के साथ-साथ दिव्यांका ने लिखा है कि- बेबी ऑन द वे’। वीडियो में दिव्यांका के पति विवेक के हाथों में दूध की बॉटल नजर आ रही है। वहीं दिव्यांका के हाथों में आइस कैंडी नजर आ रही है। आपको बता दें कि विवेक और दिव्यांका ने साल 2016 में भोपाल में शादी की थी।
दिव्यांका नहीं हैं प्रेग्नेंट
दिव्यांका की प्रेग्नेंसी की खबर के बाद उनके पति विवेक दहिए ने एक दूसरा वीडियो पोस्ट कर सच्चाई बताई। विवेक ने वीडियो शेयर करते हुए बताया कि दिव्यांका प्रेग्नेंट नहीं हैं। दरअसल दिवेक अपने खास दोस्त किरण और नेहा के बेबी शॉवर पार्टी में गए थे। ये वीडियो इस पार्टी का ही है। वीडियो के साथ विवेक ने लिखा- बहुत जल्दी दोनों पेरेंट्स बन रहे हैं। प्रेग्नेंसी के लिए बहुत-बहुत बधाई। जल्द ही तुम्हारे हाथ में एक नन्हा महमान आने वाला है। आज और हमेशा बहुत सारा प्यार। इस पोस्ट के बाद से दिव्यांका और विवेक के दोस्तों को ये बाद क्लीयर हो गई कि वे अभी पैरेंट्स नहीं बनने जा रहे हैं।
A post shared by Vivek Dahiya (@vivekdahiya) on
ऐसे उड़ी थी अफवाह
बता दें कि दिव्यांका को दो बार गाइनोकोलोजिस्ट के पास जाते हुए देखा गया है। दिव्यांका यहां चेकअप के लिए गईं थी। उसके बाद से ये अटकलें लगाई जानें लगी कि दिव्यांका अपने फैंस को गुड न्यूज देने वाली हैं। कुछ दिनों के बाद दिव्यांका ने अपनी प्रेग्नेंसी की बात पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि अभी वह और उनके पति विवके एक दूसरे के साथ समय बिताना चाहते हैं। ऐसे में वह अभी बेबी प्लान नहीं कर रहे हैं। जब भी ऐसी कोई प्लानिंग होगी तो वे मीडिया से जरूर शेयर करेंगे।
Published on:
02 May 2018 01:30 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
