डायल 100 में निकाली रिवाल्वर और मार ली गोली
उमा भारती के पीएसओ राममोहन दंडोतिया है, जो एसबी शाखा में पदस्थ थे। इन दिनों उनकी पोस्टिंग पीएसओ उमा भारती थी। वारदात बुधवार देर रात को करीब 12 बजे के आसपास की है। जब कमलना नगर थाने की डायल 100 को उनकी पत्नी ने फोन किया था। उनकी पत्नी ने आरोप लगाया था कि उनके पति उनके साथ मारपीट कर रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही जब पुलिस की एफआरवी वहां पहुंची और दोनों को थाने लेकर आने लगी तो रास्ते में नेहरू नगर चौराहे के पहले स्थित एक स्कूल के पास दंडोतिया ने अपनी सर्विस रिवाल्वर निकाल ली और अपने सिर में गोली मार ली।