धार में उमंग सिंघार का कद बड़ा है, लेकिन धार की सियासत में जयस संरक्षक डॉ. हीरालाल अलावा भी सक्रिय हैं। डॉ. हीरालाल अलावा भी आदिवासियों के बड़े नेता हैं और इस समय धार जिले की मनावर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक हैं। डॉ. हीरालाल अलावा को दिग्विजय सिंह का समर्थक माना जाता है। वहीं, दूसरी ओर ये भी कहा जा रहा है कि डॉ. हीरालाल अलावा कमलनाथ सरकार से नाराज हैं और झाबुआ विधानसभा सीट पर होने वाले चुनाव में उनका संगठन मैदान में उतर सकता है। बता दें कि डॉ. हीरालाल अलावा का संगठन जयस धार, झाबुआ, रतलाम समेत आदिवासी बाहुल्य इलाकों में सक्रिय है। जानकारों का कहना है कि दिग्विजय सिंह उमंग सिंघार के खिलाफ डॉ. हीरालाल अलावा को तैयार कर रहे हैं ऐसे में उमंग सिंघार सीधे दिग्विजय सिंह के खिलाफ हमला बोल रहे हैं।