
क्रिकेट लीग : जयहिंद ने जीता क्रिकेट खिताब
भोपाल। कप्तान अदम्य पचौरी की बल्लेबाजी और पल्लव गोधर की गेंदबाजी से जयङ्क्षहद ने वंदेमातरम को पांच विकेट से हराकर अंडर-14 अरेरा प्रीमियर क्रिकेट लीग का खिताब अपने नाम किया। अंकुर खेल मैदान में खेले गए फाइनल में जयहिन्द ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए वन्देमातरम की टीम 37.4 ओवर में 168 रनों पर सिमट गई। उसकी ओर से ओपनर बल्लेबाज अक्षत बाजपेयी ने जुझारू पारी खेलते हुए 60 रन बनाए।
इस प्रतियोगिता में 12 वर्षीय अक्षत ने 3 लीग मैच और फाइनल मुकाबले में लगातार चार अर्धशतक लगाते हुए सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। इसके अलावा शालीन माहेश्वरी ने 22 और आर्यन मालवीय ने 16 रन का योगदान दिया। जयहिन्द के गेंदबाज पल्लव गोधर ने घातक गेंदबाजी करते हुए पांच खिलाडिय़ों को चलता किया। मोनीष माखीजा ने तीन और सोमू दुबे ने दो विकेट चटकाए। जवाबी पारी में जयहिन्द ने 23.1 ओवर में पांच विकेट खोकर 169 रन बनाकर विजेता का खिताब जीता।
कप्तान अदम्य पचौरी ने 62 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। युवराज सोलंकी ने 33 और मोहम्मद मुस्तफा खान ने 22 रन बनाए। शालीन माहेश्वरी, रोहित करोले ने दो-दो विकेट और अनुरव पटेल ने एक विकेट लिया। जिला खेल अधिकारी जोंस चाको ने पल्लव गोधर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। गुरुवार को अंडर-16 गु्रप की लीग प्रतियोगिता खेली जाएगी।
रेलवे टाइगर ने बुल्स को आठ विकेट से हराया
रेलवे ग्राउंड पर खेली जा रही रेलवे क्रिकेट लीग में बुधवार को रेलवे टाइगर ने रेलवे बुल्स को आठ विकेट से पराजित कर दिया। रेलवे बुल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में मात्र 84 रन बनाए। उसकी ओर से हर्षवर्धन ग्वाले ने 30, सिद्धार्थ और निखिल वर्मा ने 15-15 रन बनाए। रेलवे टाइगर की ओर से से निशु ने 3 विकेट चटकाए। निखिल सेंगर को एक सफलता मिली। लक्ष्य का पीछा करते हुए टाइगर ने 11 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर जरूरी रन बना लिए।
निशु ने नाबाद 35 और राहुल अहिरवार ने नाबाद 20 रन का योगदान दिया। निशु के दोहरे प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं रेलवे ग्राउंड पर 28 मई से अंडर-17 क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। इसमें शहर की 7 टीमें भाग लेंगी। जिसमें टीम राजस्थान की होगी। यह टूर्नामेंट 30-30 ओवर का होगा, जो मेटिन पर खेला जाएगा। मुकाबले सुबह 6:30 से शुरू होंगे। हर टीम अपनी स्वीकृति 26 मई तक आयोजन समिति को दे सकती है।
Published on:
24 May 2018, 8:03 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.