4 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली के किस मसले पर अचानक व्यस्त हो गए अमित शाह, भोपाल में केंद्रीय मंत्री ने क्यों टाले कार्यक्रम

Union Minister Amit Shah : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह केंद्रीय मसलों में हो गए तल्लीन, भोपाल में केंद्र के अधिकारियों से मंथन करते रहे
2 min read
Google source verification
union minister amit shah deliberates on central issues in bhopal

गृह मंत्री अमित शाह (फोटो-IANS)

Union Minister Amit Shah : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मप्र को दुग्ध उत्पादन में अव्वल दर्जे का राज्य बनाने का भरोसा दिलाया है। उन्होंने भोपाल में राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन में यह भी कहा कि मप्र ने इसके लिए अच्छी शुरुआत की है। सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने मप्र में 50 हेक्टेयर में गाय व भैंस की नस्ल सुधार कार्यक्रम चलाने, गोबर के उत्पादों से गांवों को जोडऩे की घोषणा की। इस कार्यक्रम के बाद वे अचानक व्यस्त हो गए। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने शनिवार को भोपाल में निर्धारित कुछ अन्य कार्यक्रम निरस्त कर दिए। सूत्रों के मुताबिक मंत्रालय से जुड़ी जरुरी बैठकों के कारण यह निर्णय लिया गया। अमित शाह ज्यादातर समय केंद्र के अधिकारियों से केंद्रीय मसलों पर मंथन करते रहे।

दशहरा मैदान में राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन में हजारों गोपालक जुटे। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने यहां 5 गोपालक दीदियों को सम्मान व डॉ. भीमराव आंबेडकर कामधेनु योजना के स्वीकृति पत्र दिए।

शाह भोपाल में 20 घंटे रहे, अधिकांश समय अधिकारियों से बात की

भोपाल में केंद्रीय मंत्री अमित शाह शुक्रवार रात से शनिवार तक करीब 20 घंटे रहे। इस दौरान उन्होंने आधे से ज्यादा समय केंद्र के अफसरों के साथ बिताया। अमित शाह को शाम 7 बजे लौटना था लेकिन वे 1 घंटे विलंब से रात करीब 8 बजे रवाना हो सके। सूत्रों के मुताबिक इसके पीछे मंत्रालय से जुड़ी जरुरी बैठकों को बताया गया।

शुक्रवार को भी केंद्रीय मसलों के चलते विलंब से भोपाल पहुंचे थे अमित शाह

मप्र दौरा के दौरान अमित शाह केंद्रीय मसलों में व्यस्त दिखे। उन्हें दोपहर में आइआइएसइआर भौंरी में नवनिर्मित अत्रि परिसर का शिलान्यास और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण करना था। विशेष कारणों से केंद्रीय मंत्री इन कार्यक्रमों में नहीं जा पाए। उनकी जगह सीएम डॉ. मोहन यादव आइआइएसइआर भौंरी पहुंचे और वहां आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री अमित शाह शुक्रवार को भी केंद्रीय मसलों के चलते विलंब से भोपाल पहुंचे थे।

कड़ी सुरक्षा

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के भोपाल दौरे को लेकर शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। इसी के तहत पुलिस ने कुछ कांग्रेस नेताओं को एहतियातन नजरबंद किया जिन्हें देर रात छोड़ा गया। वहीं कुछ नेताओं को थाने में ले जाकर नजरबंद किया गया। पूर्व विधायक पीसी शर्मा, मनोज शुक्ला, पार्षद योगेंद्र सिंह चौहान, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंकित दुबे सहित कई नेताओं को उनके कार्यालय पर नजरबंद रखा गया।