अपना मूलांक पता करने के लिए आपको सिर्फ अपनी डेट ऑफ बर्थ ही पता होनी चाहिए। अगर आपकी डेट ऑफ बर्थ 1 से 9 तक सिंगल डिजिट की है, तो वही अंक आपका मूलांक होगा। यानी 1 जनवरी है तो आपका मूलांक 1 होगा, 2 फरवरी है तो 2 होगा, 8 मार्च है तो मूलांक 8 होगा। लेकिन आपकी बर्थ डेट 2 डिजिट की है यानी 10, 12, 28 और 30 तो आपको मूलांक पता करने के लिए इन दोनों नंबर्स को जोड़ लेना चाहिए...जैसे 12 अप्रैल आपकी बर्थ डेट है तो 1 और 2 को जोड़ लें। यानी अब आपका मूलांक 3 है।