शहर में ऑनलाइन बुकिंग के साथ होम डिलीवरी करने वाले संस्थान इस समय एक सप्ताह से लेकर 10 दिन की वेटिंग के बाद सामान पहुंचा पा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक रोज करीब 15 हजार लोग सामान बुक कर रहे हैं, लेकिन डिलीवरी 5 हजार के बीच हो रही है। इस स्थिति से निपटने के लिए अब हर वार्ड में गाड़ियां चलेंगी।