Viral Girl Monalisa : मध्यप्रदेश के महेश्वर की रहने वाली मोनालिसा महाकुंभ मेले में रातोंरात वायरल हुई थी। माला बेचने वाली एक साधारण लड़की की आंखों की खूबसूरती और निश्छल खिलखिलाती हंसी ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया था। कत्थई आंखों वाली इस वायरल गर्ल का वीडियो मशहूर डायरेक्टर सनोज मिश्रा तक पहुंचा तो वे इन्हें ढूढ़ते हुए प्रयागराज पहुंच गए, बोले इसे मैं अपनी फिल्म की हिरोइन बनाऊंगा। और सनोज ने जो कहा वो किया वे महेश्वर में मोनालिसा के घर पहुंच गए और मोनालिसा(Monalisa) को अपकमिंग फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर(The Diary of Manipur) के लिए साइन कर लिया। मोनालिसा की खूबसूरती के चर्चे अभी थमे भी नहीं कि अब वायरल गर्ल की झोली में एक और प्रोजेक्ट आ गया है, जिसके लिए उन्हें भारी फीस भी मिलेगी।