वीडियो देखकर लग रहा है कि सब्जी विक्रेता जान बूझकर ऐसा कर रहा है। हैरानी की बात ये है कि सब्जी विक्रेता को रोकने के लिए एक आदमी ने समझाया भी लेकिन वह हंसते हुए आराम से नाले के पानी में सब्जियां धो रहा है। घटना भोपाल की सिंधी कॉलोनी चौराहे की है. अब ऐसी सब्जियों को खाकर लोगों की सेहत का क्या होगा, आसानी से इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।