मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भी भारतीय टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश गर्व से भरा है. यह केवल कांस्य पदक नहीं है, वरन भारतीय हाकी का पुनर्जागरण है. पूरे 41 साल के बाद टीम ने शानदार प्रदर्शन कर दुनिया की श्रेष्ठ टीमों को हराया, सबको धूल चलाई. सीएम शिवराजसिंह चौहान ने कहा मध्यप्रदेश के लिए खासतौर पर गर्व का विषय है हमारी इटारसी के लाल विवेक सागर प्रसाद इस टीम में थे, उन्होंने गोल भी किया था।