शरीर में रक्तचाप की सामान्य दर दिल द्वारा पंप किए गए रक्त और धमनियों में बह रहे रक्त की मात्रा पर निर्भर करती है। सामान्य तौर पर एक स्वस्थ शरीर में रक्त का प्रवाह ज्यादा से ज्याद 120 और कम से कम 80 होता है। अगर ब्लड प्रेशर 70 और 110 से कम होता है तो इसे लो ब्लड प्रेशर माना जाता है। वहीं, अगर यही ब्लड प्रेशर 90 और 140 से ज्यादा होता है तो इसे हाई ब्लड प्रेशर कहा जाता है। हालांकि, हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित लोगों के लिए सर्दियों का सीजन ज्यादा खतरनाक होता है। ऐसे में अगर आप कुछ खाद्य पदार्थों को नियमित रूप से अपने खानपान का हिस्सा बना लें, तो आप ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रख सकते हैं। आइये जानते हैं, ऐसे ही कुछ खाद्य पदार्थों के बारे में...।