भोपालः 17 जुलाई को वर्ल्ड इमोजी डे ( world emoji day ) के रूप में मनाया जाता है। आज ही के दिन साल 2014 में पहला इमोजी सोशल मीडिया पर डाला गया था। इमोजी सोशल मीडिया पर वार्तालाप के दौरान अपने इमोशन ज़ाहिर करने का सबसे बेहतरीन और तेजी से यूज होने वाला ज़रिया है। स्मार्टफोन में दोस्तों से चैटिंग करते हुए हम ज़्यादातर इमोजी ( emoji ) का इस्तेमाल करते हैं। ऑफिशियल यूनिकोड स्टैंडर्ड लिस्ट के मुताबिक, साल 2017 तक 2666 इमोजी सोशल मीडिया ( social media ) के लिए बनाई गई थीं,जिसे 2018 में बढ़ाकर 2,823 कर दिया गया था। इस साल फरवरी में इमोजीपीडिया इस इमोजी लिस्ट में लगभग 230 नए इमोजी ऐड करने जा रहा है, जो अगले अपडेट वर्जन के साथ यूजर्स कों मिल जाएंगे।