
दोस्तों के साथ घर के बाहर खेल रही थी मासूम, युवक ने बनाया हवस का शिकार
भोपाल. दूसरी कक्षा में पढऩे वाली एक मासूम के साथ बीकॉम की पढ़ाई कर रहे छात्र ने बलात्कार किया। घटना उस वक्त की है, जब मासूम घर के बाहर खेल रही थी। आरोपी छात्र उसे खेलने के बहाने अपने घर ले गया और उसके साथ गलत काम किया। बातों ही बातों में मासूम ने यह बात अपने साथियों को बताई। साथियों ने एक दिन पहले यह बात मासूम की मां को बताई, तब मामले का खुलासा हुआ। यह घटना कटारा हिल्स थाना क्षेत्र की है।
थाना प्रभारी पूर्णेन्द्र सिंह ने बताया कि आठ साल की मासूम थाना क्षेत्र में रहती है। वह दूसरी कक्षा में पढ़ती है। शुक्रवार शाम मासूम अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी उसे लहारपुर निवासी 19 वर्षीय जय बसनानी मिल गया। आरोपी बी-कॉम फस्र्ट ईयर का छात्र है। जय मासूम को अपने घर ले गया, यहां उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद उसे डरा-धमकाकर बाहर भेज दिया। घटना के बाद मासूम सहम गई, लेकिन खेलते समय मासूम ने यह बात अपने दोस्तों को बता दी।
शनिवार को मासूम छात्रा के दोस्तों ने यह बात उसकी मां को बताई। जब घटना का खुलासा हुआ, तो मासूम की मां देर रात उसे लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने मासूम और उसकी मां के बयान दर्ज कर जय बटनानी के खिलाफ बलात्कार और पॉस्को एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
ब्यूटी पार्लर संचालिका ने की खुदकुशी
एक ब्यूटी पार्लर संचालिका ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि घटना प्रेम-प्रसंग से जुड़ी हो सकती है।चूंकि पुलिस को एक डायरी मिली है। जिसमें एक युवक के साथ प्रेम-प्रसंग से जुड़ी बातें लिखी हैं, जिसे पुलिस सुसाइड नोट नहीं मान रही। घटना की तफ्तीश और बयानों के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का खुलासा हो सकेगा। यह घटना अशोका गार्डन थाना क्षेत्र की है।
MUST READ : बिगड़ा मौसम, अगले 48 घंटे रहें सावधान!
थाना प्रभारी उमेश यादव ने बताया कि 22 वर्षीय पायल पाठक पिता रमेश पाठक डी-62 सौभाग्य नगर में रहती थी। वह ग्रेजुएशन करने के बाद एमए की प्राइवेट पढ़ाई कर रही थी और घर पर ब्यूटी पार्लर चलाती थी। उसके पिता ड्राइवर हैं। शनिवार शाम पायल ने घर के अंदर कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस की तफ्तीश प्रारंभिक बयानों में सामने आया है कि उसके परिजन उसकी शादी का रिश्ता तय करना चाहते थे, जिसको लेकर वह तैयार नहीं थी।
उसका किसी लडक़े से प्रेम-प्रसंग था, जिसका जिक्र उसने एक डायरी में किया है। अंदेशा है कि या तो उसे प्यार में धोखा मिल रहा था, या फिर वह खुद की मर्जी से शादी करना चाहती थी। जिसके चलते उसने यह कदम उठा लिया। उसके मौत के स्पष्ट कारणों का खुलासा परिजनों के बयान और जांच के बाद ही हो सकेगा। पुलिस ने डायरी और छात्रा का मोबाइल जांच के लिए जब्त कर लिया है।
Published on:
9 Sep 2019, 12:47 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.