27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रॉपर्टी के लिए भाई का कत्ल, पुलिस से कहा- सांप ने डस लिया, ऐसे खुला राज

छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर एम्स ले गया था शव..पिन से शरीर में बनाए थे सांप के डसने के निशान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 6 Aug 2022, 9:57 PM IST

bhopal_murder.jpg

,,,,

भोपाल. भोपाल में प्रॉपर्टी के लिए रिश्तों के कत्ल का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने पहले तो अपने भाई की हत्या कर दी और पुलिस को बताया कि भाई को सांप या किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया था। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने कातिल भाई के जुर्म से पर्दा उठा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या होने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है जिसने अपना जुर्म कबूल लिया है।

प्रॉपर्टी के लिए भाई का कत्ल
एम्स से पुलिस को एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली थी। मृतक की पहचान धर्मेन्द्र वाल्मीकी निवासी पिपलिया पेदे खां के तौर पर हुई थी। मृतक के छोटे भाई ने डॉक्टर व पुलिस को बताया था कि धर्मेन्द्र को किसी जहरीले कीड़े या सांप ने काट लिया था। जिसके आधार पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो पता चला कि धर्मेन्द्र की मौत किसी जहरीले कीड़े या सांप के काटने की वजह से नहीं बल्कि गला दबाने की वजह से हुई है। इस आधार पर पुलिस ने धर्मेन्द्र के छोटे भाई धर्मवीर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने प्रॉपर्टी विवाद में भाई की हत्या करना कबूल किया।

यह भी पढ़ें- पत्नी ने चेक किया पति का कंप्यूटर तो उड़ गए होश, कई लड़कियों के साथ थे पोर्न वीडियो


पिन से बनाए थे शरीर पर सांप के डसने के निशान
आरोपी धर्मवीर ने पूछताछ में बताया कि उसकी मां ने भोपाल के बरखेड़ा पठानी के अपने मकान को 4 लाख 70 हजार रुपए में बेचा था और पिपलिया पेदे खां में नया मकान खरीदा था लेकिन नए मकान में मां ने उसे हिस्सा नहीं दिया था और पूरा मकान बड़े भाई के नाम कर दिया था। इसी बात को लेकर वो अपने भाई धर्मेन्द्र से मनमुटाव रखे हुए था। उसे लगता था कि अगर भाई की मौत हो जाए तो सारी प्रॉपर्टी उसकी हो जाएगी और इसी कारण वो 3-4 अगस्त की रात बड़े भाई के घर पहुंचा और सोते वक्त गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए पिन से उसके शरीर पर सांप के डसने जैसे दो निशान भी बना दिए थे।

यह भी पढ़ें- 4 साल की बच्ची से लिया माता-पिता के तानों का बदला, मारकर जमीन में कर दिया दफन