27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खौफनाक : 4 साल की बच्ची से लिया माता-पिता के तानों का बदला, मारकर जमीन में कर दिया दफन

देवर-देवरानी के तानों से परेशान महिला ने उनकी 4 साल की बच्ची की गला दबाकर हत्या कर शव दफना दिया...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सागर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 6 Aug 2022, 7:39 PM IST

sagar.jpg

सागर. सागर में हत्या का एक बेहद ही सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना सागर जिले के रहली थाने के टिकीटोरिया गांव की है जहां एक महिला ने अपनी ही 4 साल की मासूम भतीजी की हत्या कर उसकी लाश को एक झोपड़ी में दफन कर दिया। बच्ची के अचानक लापता होने पर परिजन ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई थी जिसकी जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी महिला से पूछताछ की तो उसने इस खौफनाक वारदात का खुलासा किया।

शुक्रवार सुबह से लापता थी मासूम बच्ची
पुलिस ने बताया कि टिकीटोरिया गांव में रहने वाले मनोज भदौरिया नाम के युवक ने शिकायत की थी उसकी चार साल की मासूम बेटी ईश्वरी शुक्रवार की सुबह से लापता है। उन्होंने बताया कि बच्ची ईश्वरी घर के पास खेल रही थी और फिर खेलते-खेलते गायब हो गई। उन्होंने हर जगह बच्ची की तलाश की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर बच्ची को तलाशना शुरु की। इसी दौरान जांच में पुलिस को पता चला कि फरियादी व उसकी भाभी के बीच अक्सर पारिवारिक विवाद होता रहता है।

यह भी पढ़ें- पत्नी ने चेक किया पति का कंप्यूटर तो उड़ गए होश, कई लड़कियों के साथ थे पोर्न वीडियो


देवर-देवरानी देते थे ताने इसलिए बेटी को मार डाला
पुलिस ने फरियादी मनोज की भाभी को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने जो सच बताया वो दिलदहला देने वाला है। महिला ने बताया कि देवर मनोज व उसकी पत्नी उसे अवैध संबंधों का ताना देते थे आए दिन उसके साथ गाली-गलौच करते थे इसलिए उसने उनकी 4 साल की बेटी की हत्या कर दी है। महिला ने बताया कि वो खेलते वक्त ईश्वरी को पकड़कर घर से करीब 100 मीटर दूर एक झोपड़ी में ले गई जहां पहले गला दबाकर उसकी हत्या की और फिर उसके शव को उसी झोपड़ी में दफन कर दिया। पुलिस ने आरोपी महिला की निशानदेही पर बच्ची के शव को बरामद कर लिया है। तफ्तीश में ये भी पता चला है कि आरोपी महिला के अपने एक दूर के देवर के साथ अवैध संबंध हैं और इसी को लेकर उसका अपने देवर-देवरानी से विवाद होता रहता था।

यह भी पढ़ें- कंपाउंडर ने शादी वादा कर तीन साल तक महिला डॉक्टर से बनाए शारीरिक संबंध