10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुरी से सामने आया नृशंसा हत्या का एक ऐसा मामला जिसे जान कर कांप जाएगी आपकी रूह

पैसेंजर ट्रेन के शौचालय में महिला की सिर कटी लाश पाए जाने से दहशत फैल गयी...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भुवनेश्वर

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 20 Jun 2018, 8:20 PM IST

crime

crime

महेश शर्मा की रिपोर्ट...

(पुरी): पैसेंजर ट्रेन के शौचालय में महिला की सिर कटी लाश पाए जाने से दहशत फैल गयी। यह दिल दहलाने घटना पुरी में गुनुपुर-पुरी पैसेंजर ट्रेन के शौचालय में सामने आई। महिला का शव का सिर तो ट्रैक पर पाया गया पर शरीर शौचालय में बंद था। महिला की उम्र लगभग 27 से 30 वर्ष बतायी जाती है।

हत्यारे का नहीं मिला कोई सुराग

हत्या की इस वारदात को कब अंजाम दिया गया इस बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया। पर इस घटना के बारे तब पता चला जब पैसेंजर ट्रेन का एक यात्री शौच के लिए शौचालय में गया। शौचालय में शव के धड़ को देखकर वह सन्न रह गया। ऐसे में वह समझ नहीं पाया कि क्या किया जाए?

तड़के छह बजे के आस पास यात्री ने शौचालय में इस मामले की सूचना जीआरपी को दी। समझा जाता है कि महिला की हत्या करके सिर पटरी पर फेंक दिया और बाकी हिस्सा शौचालय में छोड़कर कातिल फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस और संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी है। हत्यारे का सुराग अब तक नहीं मिल पाया।

हत्या के बारे में यह कह रही पुलिस

गुनुपुर-पुरी पैसेंजर के इंजन के दूसरे डिब्बे में शव का धड़ तथा तीस किलोमीटर पीछे देलंग स्टेशन की पटरी पर सिर मिला। पुलिस के अनुसार ऐसा लगता है कि शौचालय में ही उसकी हत्या की गयी होगी और सिर काटकर फेंक दिया होगा। हत्या देलंग स्टेशन से आसपास की गयी होगी। महिला पर बूरी तरह से वार किया गया था ,उसके चेहरे पर नोच-खरोच के निशान भी पाए गए।

यह भी पढे:UP Police Constable Exam: सॉल्वर गैंग के सदस्यों को इस तरह एसटीएफ से ही लीक की जा रही थी सूचना