एसटीएफ के गिरफ्तार सिपाही बिजेंद्र कुमार पुत्र रंजीत निवासी अलीपुर मोरना हस्तिनापुर का एक ऑडियो भी पुलिस के हाथ लगा है, जिसमें वह इस गैंग के सदस्यों को सावधान कर रहा है कि तुम्हारा नंबर एसटीएफ सुन रही है इसलिए अपने फोन को बंद कर दो। एक डायरी भी पुलिस के हाथ लगी है, जिसमें अारोपी सिपाही को अब तक गैंग के सदस्यों की ओर से दिए गए रुपयों की पूरी जानकारी दर्ज है। कब-कब कितना पैसा किन-किन लोगों को दिया गया, इसकी भी पूरी जानकारी इस डायरी में है। पकड़े गए लोगों से पूछताछ के बाद अभी कई और सनसनीखेज खुलासे होने बाकी हैं। पूछताछ में मिली जानकारियां बेहद चौंका देने वाली हैं। पुलिस उन अभ्यर्थियों के भी नजदीक पहुंच चुकी है, जिन्होंने खुद परीक्षा ना देकर सॉल्वर गैंग के सदस्यों से बात की और अपने स्थान पर इस गैंग के सदस्यों को परीक्षा देने के लिए परीक्षा केंद्रों पर भिजवाया।