10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

​​​​​पुरी को नो फ्लाई जोन घोषित करने से केंद्र का इंकार

श्रीमंदिर क्षेत्र को 2014 में नो फ्लाई जोन घोषित किया गया था...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भुवनेश्वर

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 12 Jul 2018, 5:38 PM IST

jagarnath puri

jagarnath puri

महेश शर्मा की रिपोर्ट...

(पुरी): नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने श्रीजगन्नाथ मंदिर क्षेत्र को नो फ्लाई जोन घोषित करने से इंकार कर दिया। यह जानकारी पुरी के पुलिस अधीक्षक सार्थक षाड़ंगी ने दी। उन्होंने बताया कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय से अनुरोध किया गया था कि रथयात्रा के दौरान बड़दंड (श्रीमंदिर क्षेत्र) को नो फ्लाई जोन घोषित किया जाए। उन्होंने बताया कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने यह कहते हुए नो फ्लाई जोन का प्रस्ताव रद्द कर दिया कि यह क्षेत्र और हवाई रूट अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए महत्वपूर्ण है। षाड़ंगी का कहना है कि करीब 35 हजार फुट उंचाई से विमान गुजरता है। ऐसे में उड़ानों से श्रीमंदिर और बड़दंड पर कोई विपरीत असर नहीं पड़ता।

स्पेशल अलर्ट सिस्टम लगाया

उन्होंने बताया कि फिर भी स्पेशल अलर्ट सिस्टम रखा जाएगा जो कि यह बताएगा कि कौन सा विमान किस ऊँचाई से गुजर रहा है। 10 हजार फुट या नीचे की ऊंचाई किसी भी कीमत पर नहीं होनी चाहिए। बता दें कि 14 जुलाई से जगन्नाथ महाप्रभु का रथयात्रा महोत्सव शुरू होने वाला है जो कि 23 जुलाई तक चलेगा। इस महोत्सव को सफल बनाने के लिए सरकार और प्रशासन पूरी तरह से तैयारियों में जुटा हुआ है।

2014 में घोषित हुआ था नो फ्लाईजोन

श्रीमंदिर क्षेत्र को 2014 में नो फ्लाई जोन घोषित किया गया था। इससे पहले इसी साल क्वाइकोप्टर ने उड़ान भरकर वीडियो बनाया था। इसी के बाद धर्मस्थल और इर्दगिर्द उड़ान पर रोक लगा दी गई थी। बीते साल 2017 में दिसंबर माह में श्रीमंदिर के ऊपर कैमरे से लैस ड्रोन उड़ाने में चार रूसी नागरिक को गिरफ्तार किया गया था। चारो ने सिंहद्वार पुलिस थाने के करीब राधाबल्लभ मठ के छत से ड्रोन को संचालित किया था। पुलिस ने हाई डिफिनिशन कैमरा व एक मेमोरी कार्ड जब्त कर लिया था। ये चारों इस्कॉन से जुड़े थे।

रथयात्रा के दौरान सेवायतों को दान की रकम देने पर रोक,रथों में लगी हुंडी में ही डालनी होगी दान राशि