31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सर्वे में ‘सेक्स टॉय’ को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, इतने फीसदी लोग कर रहे यूज

सर्वे में हुआ बड़ा खुलासा, यह शहर है सेक्स टॉय के (Sex Toy Use) यूज में (Sex Toy In India) सबसे आगे...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भुवनेश्वर

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 3 Nov 2019, 8:00 AM IST

Sex Toy Use, Sex Toy In India

सर्वे में 'सेक्स टॉय' को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, इतने फीसदी लोग कर रहे यूज

(भुवनेश्वर,महेश शर्मा): देश का अव्वल स्मार्ट सिटी भुवनेश्वर में 50 फीसदी आबादी यौन क्रिया के दौरान सेक्स टॉय का प्रयोग करते हैं। यह खुलासा एक मीडिया हाउस द्धारा कराए गए सैंपल सर्वे में हुआ है। सर्वे के अनुसार ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के लोग विभिन्न तरह के सेक्स टॉय उपयोग करने में दूसरे नंबर पर हैं। यहां 54.5 फीसदी लोग इसका प्रयोग करते हैं। इंदौर नंबर वन पर है जबकि गुरुग्राम तीसरे नंबर पर है।

यह भी पढ़ें:लड़के हो गए हैं बड़े, ये बताने के लिए इस चीज में हाथ डालते हैं यहां के लोग लेकिन...


सर्वे आगे बताता है कि भुवनेश्वर, इंदौर, गुवाहटी और चंडीगढ़ के लोग सेक्स संबंधों के मामले बहुत उदार स्वभाव के हैं। सर्वे इंडिया टुडे और डेवलेपमेंट रिसर्च एसोसिएट्स ने देश के भुवनेश्वर समेत 19 शहरों में सेक्स जीवन पर सर्वे किया है। यह फील्ड सर्वे 4,028 लोगों पर किया गया। समयावधि 23 जनवरी से 20 फरवरी 2019 तक थी। स्त्री-पुरुष दोनों से ही साक्षात्कार के आधार पर सर्वे किया गया था। इस सर्वे में 14 से 29 वर्ष, 30 से 49 वर्ष तथा 50 से 69 वर्ष आयु वर्ग के लोगों में किया गया।

यह भी पढ़ें: OMG! करोड़ों की मालकिन है ये मुर्गी, सुरक्षा के लिए रहते हैं सिक्योरिटी गार्ड

भुवनेश्वर में रहने वालों पर किए गए सर्वे में बताया गया है कि 83.5 प्रतिशत अपनी सेक्स लाइफ से संतुष्ट हैं। 81.5 प्रतिशत लोग कहते हैं कि वे ओरल सेक्स से ही संतुष्ट हैं। 54.5 प्रतिशत सेक्स ट्वायस का उपयोग करते हैं।


ओडिशा की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

यह भी पढ़ें:सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन का कमाल, मिलेगा 'इटैलियन गोल्डन सैंड आर्ट अवार्ड'