
शिक्षक ने की आत्महत्या (फोटो सोर्स- पत्रिका)
Teacher Committed Suicide In Bijapur: बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक अंतर्गत बालक आश्रम कोरसागुड़ा में पदस्थ शिक्षक सन्नू राम उसेंडी (उम्र 28 वर्ष) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक नारायणपुर जिले का निवासी था।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शिक्षक ने मोबाइल पर किसी से बातचीत के दौरान ही यह आत्मघाती कदम उठाया। बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले ही उसकी सगाई हुई थी। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। घटना की सूचना मिलते ही बीईओ समेत शिक्षा विभाग की टीम आश्रम पहुंची और पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और कमरे को सील कर दिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
बता दें कि पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। घटना के बाद से शिक्षा विभाग और परिजनों में शोक की लहर है।
Updated on:
14 Jul 2025 10:46 am
Published on:
14 Jul 2025 10:46 am
