
CG Panchayat Chunav: छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग समाप्त हो गई है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंच, जनपद पंचायत के सदस्य, जिला पंचायत सदस्य चुनने के लिए वोट डाला गया। इसी बीच ऐसी तस्वीर निकलकर सामने आई है जिसे देख आप भी लोकतंत्र की मिसाल देंगे।
दरअसल बीजापुर जिले में त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव 2025 अंतर्गत द्वितीय चरण में IED ब्लास्ट में घायल जवान अपने जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए मताधिकार के लिए अपने पोलिंग बूथ पर पहुंचा। इस दौरान लोग जवान के जज्बे को देखकर सलाम कर रहे।
CG Panchayat Chunav: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। इसी बीच बुजुर्ग मतदाता जिन्हें चलने फिरने में परेशानी हो रही है। पूरे परिसर में 3 मतदान केंद्र होने के बाद भी एक भी व्हीलचेयर नहीं रखा गया है। जिसके चलते बुजुर्ग मतदाताओं को काफी परेशानी हो रही है। ऐसे ही एक बुजुर्ग महिला तीजा बाई कवर 85 साल अपने बेटे कुशल सिंह के साथ ऑटो में सवार होकर बचरवार हाई स्कूल परिसर मतदान केंद्र क्रमांक 17 पहुंचे।
वहां पर व्हीलचेयर की व्यवस्था नहीं होने से सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी रवि त्रिपाठी ने बुजुर्ग महिला तीजा बाई को अपने हाथों से गोदी में उठाकर मतदान केंद्र के अंदर लेजाकर मतदान कराया जिसके बाद महिला को उसके बेटे में ने वापस मतदान के बाद महिला को ऑटो में वापस लेकर घर गए।
बिल्हा, पेंड्रा, लोरमी, नवागढ़, मालखरौदा, पोड़ी-उपरोड़ा, खरसिया, धरमजयगढ़, बिलाईगढ़, रामानुजनगर, प्रेमनगर, बलरामपुर, सीतापुर, मैनपाट, मनेंद्रगढ़, जशपुर, मनोरा, दुलदुला, कुनकुरी, धरसींवा, तिल्दा-नेवरा, कसडोल, छुरा, पिथौरा, बागबहरा, कुरूद, पाटन, बालोद, छुरिया, खैरागढ़, मोहला, बोड़ला, पंडरिया, फरसगांव, माकड़ी, बस्तर, लोहंडीगुड़ा, भानुप्रतापपुर, दुर्गूकोंदल, कटेकल्याण, छिंदगढ़, भोपालपटनम और ऊसूर।
बता दें कि नक्सल प्रभावित बस्तर में पंचायत चुनाव के लिए मतदान का समय सुबह 6.45 बजे से दोपहर 2 बजे तक रखा गया था। दूसरे इलाकों में मतदान का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक रखा गया। बस्तर के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में मतदान केंद्रों में अतिरिक्त सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए थे।
17 फरवरी को राज्य के 53 विकासखंडों में मतदान हुआ। वोटिंग परसेंटेज 81 प्रतिशत से अधिक रहा। राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में 27 हजार 210 पंच, 3 हज़ार 605 सरपंच, 911 जनपद सदस्य और 149 जिला पंचायत सदस्यों के लिए चुनाव हुआ। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के चुनाव के लिए 9 हज़ार 873 मतदान केंद्र बनाए गए। वहीं अंतिम चरण की वोटिंग 23 फरवरी को होगी।
Updated on:
20 Feb 2025 05:34 pm
Published on:
20 Feb 2025 04:01 pm
बड़ी खबरें
View Allबीजापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
