दरअसल, बिजनौर के राम के चौराहे पर स्थित पंचमुखी हनुमार मंदिर की कमेटी ने बुधवार सुबह गैर संप्रदाय के दो युवकों को उस समय रंगे हाथों पकड़ लिया गया। जब दोनों युवक माथे पर टीका लगाकर मंदिर में घुसे थे। मंदिर कमेटी का आरोप है कि युवक मंदिर में लगी मूर्ति को खंडित कर रहे थे। इस दौरान पत्थर की आवाज सुनकर मंदिर कमेटी के लोग मौके पर पहुंचे और मूर्ति को खंडित कर रहे दोनों युवकों को पकड़ लिया।