स्वास्थ्य विभाग ने ( COVID-19 virus) के इन मरीजों के क्षेत्रों को चिन्हित करके 250 मीटर के दायरे को सील कर दिया है। इन सभी क्षेत्रों को सैनिटाइज कराए जाने का काम किया जा रहा है। संक्रमित मिले मरीजों को एल-1 हॉस्पिटल में इलाज के लिए भेजा गया है। अब घर-घर लाेगाें की चेकिंग हाेगी और इस दाैरान बगैर मास्क पहने घर से बाहर निकलने वालों पर कार्रवाई हाेगी।