पीड़ित ने बताया कि थैले के अंदर 9 लाख के स्टाम्प, 50 हजार की नकदी और अन्य जरूरी कागजात थे। उन्होंने शोर मचाया तो शोर सुनकर मौके पर भीड़ लग गयी और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित की बात सुनी और बदमाशो की घेराबंदी शुरू कर दी। तत्काल मौके पर जिले के पुलिस कप्तान संजीव त्यागी, एसपी सिटी सहित कई थानों की पुलिस फोर्स पहुंच गई। कप्तान ने सभी अफसरों को लूट की वारदात खोलने का मौखिक आदेश जारी किया। पुलिस ने मुखबिरों और सर्विलांस का जाल बिछाया और 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कार समेत दो बदमाशो को गिरफ्तार कर लिया। इस लूट की योजना को रचने वाला कोई गैर नहीं, बल्कि स्टाम्प विक्रेता का मुंशी ही था।