
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
बिजनौर. बाइक व ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार पिता और दो मासूम बच्चों की मौत का की हृदय विदारक दुर्घटना सामने आई है। जबकि इस हादसे में बच्चों की मां गंभीर रूप से घायल हो गई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि मृतक पिता और दोनों बच्चे के शव का पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दरअसल, बिजनौर कोतवाली शहर क्षेत्र के गांव गावड़ी भोगनवाला निवासी तेजपाल अपने दो मासूम बच्चों कार्तिक, कंचन और पत्नी रूबी के साथ बाइक पर सवार होकर बिजनौर शहर आ रहे थे। इसी बीच नगीना के चौराहे के पास एक तेज रफ्तार ट्रक से उनकी बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में तेजपाल व उनके दोनों बच्चे कार्तिक कंचन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि मृतक की पत्नी रूबी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई है।
राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि पिता व दोनों बच्चों के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। इस हादसे के बाद मृतक के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना को लेकर अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि महिला का इलाज अस्पताल में जारी है।
Published on:
05 Feb 2021 04:52 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
