3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लॉकडाउन के बीच बच्चों के खाने का इंतजाम करने घर से निकले पिता को गुलदार ने बनाया निवाला

Highlights- बिजनौर के बढ़ापुर थाना क्षेत्र के साहूवाला की घटना - घर में खाना बनाने के लिए लकड़ी लेने पास के ही जंगल में गया था युवक - दोस्त ने किसी तरह भागकर बचाई अपनी जान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 17 Apr 2020, 12:22 PM IST

guldar.jpg

बिजनौर. लॉकडाउन में जहां लोग घरों में कैद हैं तो वहीं मानव जाति की हलचल कम होने के कारण जंगल के आसपास के इलाकों में जंगली जानवरों की आवाजाही बढ़ गई है। इसी कड़ी में बिजनौर के बढ़ापुर थाना क्षेत्र के साहूवाला कंपार्टमेंट नंबर-10 व 11 में लकड़ी बीनने गए एक युवक को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया। जबकि साथ गए उसके दोस्त ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मृतक युवक की जानकारी संबंधित थाना क्षेत्र को दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।

यह भी पढ़ें- दुकानदार को थूक लगा नोट देकर भाग रही महिला को पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की मदद से पकड़ा, हड़कंप

दरअसल, बढ़ापुर के गांव शाहनगर कुराली का रहने वाला हरीश चंद और सुभाष दैनिक मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। दोनों युवक गुरुवार देर शाम घर में खाना बनाने के लिए लकड़ी लेने पास के ही जंगल साहूवाला में गए थे। बताया जा रहा है लकड़ी बीनने के दौरान हरीशचंद्र अपने दोस्त को छोड़कर खेत से सटे जंगल के पास कंपार्टमेंट नंबर-10 से 11 साहूवाला रेंज में पहुंच गया। जहां झाड़ियों के पीछे छिपे गुलदार ने अचानक हरीशचंद पर हमला कर दिया। इस हमले में हरीशचंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दोस्त सुभाष किसी तरह जान बचाते हुए भागकर गांव पहुंचा।

गांव पहुंचते ही सुभाष ने इसकी जानकारी ग्रामीणों और वन विभाग की टीम को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। वन रेंजर साहूवाला वीरेंद्र रावत ने बताया कि मृतक हरीशचंद्र की इस हादसे में जहां मृत्यु हुई है। वह एरिया रिजर्व फॉरेस्ट का है। वहां पर किसी को भी जाने की अनुमति नहीं है। वहीं मुआवजे की मांग को लेकर रेंजर ने बताया कि मृतक काफी गरीब था। उनकी कोशिश रहेगी कि उनके परिवार के लोगों को मुआवजा मिल सके।

यह भी पढ़ें- लॉकडाउन के बीच आई राहत भरी खबर, खत्म होंगे ये कोराना हॉटस्पॉट