3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लॉकडाउन के बीच आई राहत भरी खबर, खत्म होंगे ये कोराना हॉटस्पॉट

Highlights - 97 लोगों की कोरोना रिपोर्ट मिली निगेटिव - प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग इन हॉटस्पॉट को खत्म करने पर कर रहा विचार - एमएमजी अस्पताल में एक भी व्यक्ति भर्ती नहीं तो जिला संयुक्त अस्पताल में केवल एक व्यक्ति भर्ती
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 17 Apr 2020, 11:44 AM IST

hotspot.jpg

गाजियाबाद. कोराेना वायरस के कारण लॉकडाउन के बीच घरों में कैद लोगों के लिए राहतभरी खबर है। गुरुवार की शाम 97 सैंपल्स की रिपोर्ट निगेटिव आने पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग दो हॉटस्पॉट को खत्म करने पर विचार कर रहा है। सबकुछ योजना के अनुसार चला तो यहां घरों में कैद लोगों को थोड़ी छूट मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें- कोरोना कर्मवीर: पापा बनने पर भी थानेदार ने नहीं ली छुट्टी, डॉक्टर से कहा ड्यूटी पर हूं,पत्नी-बेटे का ख्याल रखना

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, गाजियाबाद में विदेश यात्रा से लौटे व्यक्तियों की संख्या 2451 है। इनमें 28 दिन का क्वारंटीन पूरा करने वाले व्यक्तियों की संख्या 1705 है। इस समय होम क्वारंटीन में 746 लोग हैं। वहीं कोरोना की जांच के लिए अब तक 1422 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 770 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। फिलहाल 627 लोगों की रिपोर्ट आने का इंतजार है। वहीं, जिले में कोरोना पॉजिटिव 21 केस हो गए हैं। जबकि इलाज के बाद सात लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी नरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि एमएमजी अस्पताल में आईसोलेशन में एक भी व्यक्ति भर्ती नहीं है। संजय नगर स्थित जिला संयुक्त अस्पताल में एक व्यक्ति आईसोलेशन में भर्ती है। फिहलाल जिले में कुल क्वारंटीन किए गए व्यक्तियों की संख्या 88 हजार 5 सौ 65 है। इनमें से कुल होम क्वारंटाइन की संख्या 85 हजार 9 सौ 84 है। जनपद में कुल फैसेलिटी क्वारंटाइन की संख्या 636 है। सीएचसी मुरादगनर कोविड-1 आइसोलेशन में 17 लोगों को रखा गया है।

उन्होंने बतया कि एसटीएस-एसटी एलएफ द्वारा 491 घरों का सर्वे किया गया है और टीम ने घरों पर होम क्वारंटीन का स्टीकर लगाया है। वहीं आरडीएसके ने 427 घरों का सर्वे किया गया है। उन्होंने बताया कि ऐसे कुल 14 इलाके माने गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जिस तरह से गुरुवार की शाम 97 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उसके चलते प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग दो हॉटस्पॉट को खत्म करने पर विचार कर रहा है।

यह भी पढ़ें- दुकानदार को थूक लगा नोट देकर भाग रही महिला को पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की मदद से पकड़ा, हड़कंप