22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गलती से खाते में जमा हुए 14 लाख रुपए, पता चला तो उड़ गए होश

14 लाख रुपए का कैश किसी के खाते में जमा करना था। जो गलत खाता नम्बर फीड हो जाने से किसी अन्य के खाते में जमा हो गया।

2 min read
Google source verification
14 lakh rupees

पंजाब नेशनल बैंक की यूआईटी शाखा में मंगलवार को बैंक कर्मचारी ने गलती से 14 लाख रुपए गलत खाते में ट्रांसफर कर दिए। कुछ देर बाद बैंक कर्मचारी के गलती पकड़ में आई तो होश उड़ गए। खाताधारक 14 लाख रुपए की राशि अपने खाते से निकाल चुका (विड्रोल) था। इतनी बड़ी रकम गलत खाते में ट्रांसफर होने से बैंक कर्मियों में खलबली मच गई। आखिरकार बैंक को पुलिस की मदद से राशि वापस मिल पाई।

खाताधारक ने आनन-फानन में निकाली राशि

जानकारी के अनुसार 14 लाख रुपए का कैश किसी के खाते में जमा करना था। जो गलत खाता नम्बर फीड हो जाने से किसी अन्य के खाते में जमा हो गया। खाता धारक के पास जब मोबाइल पर 14 लाख रुपए खाते में जमा होने का एसएमएस आया तो वह चौंक गया। लेकिन थोड़ी देर बाद ही उसने अपने खाते से यह राशि विड्रोल कर ली। इसके बाद बैंक अधिकारियों ने खाता धारक से संपर्क किया लेकिन उसने कोई सकारात्मक जवाब नहीं दिया।

इस पर बैंक अधिकारियों ने सदर पुलिस सीआई लक्ष्मणसिंह को घटना की जानकारी दी। सीआई ने संबंधित व्यक्ति से फोन पर वार्ता की और उसे थाने बुलाया। पुलिस की समझाइश के बाद उसने रकम वापस बैंक को लौटाई।
सीआई लक्ष्मणसिंह ने बताया कि पीएनबी यूआईटी शाखा से 14 लाख रुपए बीकानेर के बांद्राबास में रहने वाले एक व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हो गए थे। बैंक के अनुरोध पर पुलिस ने संबंधित से संपर्क कर बैंक रकम वापस दिला दी।

गलती पर पर्दा डालने का प्रयास
बैंक के अधिकारी अपने कर्मचारी की गलती पर पर्दा डालने का प्रयास भी करते रहे। शाखा प्रबंधक से सम्पर्क करने पर उन्होंने स्वयं के अवकाश पर होना बताया। हालांकि घटना की जानकारी होना स्वीकार किया लेकिन जिस कर्मचारी से
गलती हुई और किस खाते में राशि डाली गई इसकी जानकारी से इनकार कर दिया।