
गंगाशहर में रविवार दोपहर दिन-दहाड़े दुकान में एक व्यापारी को दो व्यक्ति पिस्तौल दिखाकर गल्ले से करीब 47 हजार रुपए ले गए। लूट की वारदात से बाजार में सनसनी फैल गई। अज्ञात लुटेरे सफारी गाड़ी में आए थे। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में नाकाबंदी कराई, लेकिन रात तक लुटेरों का सुराग नहीं लगा।
पुलिस ने लौह व्यापारी सुजानदेसर निवासी कैलाश गहलोत की रिपोर्ट पर लूट और आम्र्स एक्ट का मामला दर्ज किया है। सीआई अमरजीत चावला ने बताया कि सुजानदेसर निवासी कैलाश गहलोत का नोखा रोड पर सदाशिव आयरन स्टोर है। दोपहर करीब 12 बजे वे अपने स्टाफ के साथ पीछे बाड़े में थे। तभी एक युवक स्टोर के ऑफिस में आया और गल्ले से रुपए निकालने लगा।
तभी कैलाश ऑफिस में भी आए थे। उन्होंने गल्ले से रुपए निकाल रहे व्यक्ति को टोका तो उसने पिस्तौल कैलाश की कनपटी पर तान दी। युवक गल्ले से 47 हजार रुपए लेकर बाहर भाग गया। बाहर रोड पर खड़ी एक सफेद सफारी गाड़ी में एक अन्य व्यक्ति भी था।
घबराकर भाग गया
व्यापारी कैलाश के मुताबिक जब वे ऑफिस में घुसा तो एक व्यक्ति गल्ले से रुपए निकाल रहा था। उसे रोका तो उसने पिस्तौल तान दी। उन्होंने पिस्तौल पकड़ ली तथा अपने स्टाफ को आवाज लगाई। इससे लुटेरा घबरा गया और गल्ले में रखे ४७ हजार रुपए लेकर भाग गया।
एफएसएल टीम को बुलाया
वारदात का पता चलने पर एएसपी सिटी नाजिम अली खान, सीओ सदर राजेन्द्रसिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलवा लिया।
आरोपित बाहरी
लुटेरों की धरपकड़ के लिए सीआई अमरजीत के नेतृत्व में टीम गठित की गई है। आरोपितों की भाषा से पता चलता है कि वे बाहरी थे। पुलिस घटनास्थल के आसपास की दुकानों के वीडियो फुटेज खंगाल रही है।
- सवाईसिंह गोदारा, पुलिस अधीक्षक
Published on:
02 Oct 2017 10:11 am
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
