13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला वार्ड में घुसकर वीडियो बनाया और सोशल मीडिया में किया वायरल, देखिये वीडियो

महिला वार्ड में घुसकर वीडियो बनाया और सोशल मीडिया में किया वायरल

2 min read
Google source verification
crime news

crime news

नोखा. कस्बे के बागड़ी रेफरल अस्पताल में मंगलवार रात कुछ युवकों द्वारा अनाधिकृत रूप से महिला वार्ड में घुसकर वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया में वायरल करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। गुरुवार को आक्रोशित चिकित्सा कर्मियों ने प्रदर्शन कर एसडीएम केएल सोनगरा व सीओ बनवारी लाल मीणा को ज्ञापन सौंपा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

चिकित्सा कर्मियों ने बताया कि ५ जून की रात करीब १०.३० बजे नोखा के लखारा शिव मंदिर के पास रहने वाला कन्हैयालाल सांखी अपने चार-पांच साथियों के साथ अस्पताल में आया और वहां कार्यरत गार्ड से धक्का-मुक्की कर महिला वार्ड व लेबर रूम में घुस गया। जब नर्सिंगकर्मी रामकरण चौधरी ने अंदर घुसने से मना किया तो उनको धमकाते हुए वीडियोग्राफी करने लगा।

बार-बार मना करने के बावजूद भी लेबर वार्ड में सो रही प्रसूताओं की वीडियोग्राफी करता रहा। आरोप लगाया कि आरोपी ने प्रसूताओं के साथ आई कुछ महिलाओं के साथ छेडख़ानी व अश्लील भाषा में वार्तालाप भी किया। चिकित्सा कर्मियों ने इस तरह महिलाओं की निजता का हनन कर उसे सोशल साइट पर अनाधिकृत रूप से वायरल करने वाले आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

एसडीएम व सीओ ने देखा वीडियो
आरोपी कन्हैयालाल सांखी की आेर से बनाए गए इस सात मिनट के इस वीडियो में सरकारी अस्पताल में अव्यवस्था होने की बात कही गई है। चिकित्साकर्मियों ने इस वीडियो को एसडीएम के.एल. सोनगरा व सीओ बनवारी लाल मीणा को दिखाया। वीडियो को देखने के बाद दोनों अधिकारियों ने मामले की जांच कर कार्रवाई कराने का भरोसा दिलाया।

किया प्रदर्शन
आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर किए गए प्रदर्शन में अस्पताल के प्रभारी डॉ. पीसी तंवर, डॉ. गुलाब खत्री, डॉ. सुनील बोथरा, डॉ. किशन चौहान, डॉ. गिरधारीराम, डॉ. सुमनलता खत्री, डॉ. जयसिंह, नर्सिंग प्रभारी दानसिंह, देवकिशन व्यास, श्याम सिंह, सहस्त्रकर्ण उपाध्याय, बस्तीराम बिश्नोई, ओमप्रकाश सोनी सहित अन्य चिकित्साकर्मी शामिल थे।