13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिर से शुरू हुआ मेगा हाइवे का निर्माण

बीकानेर से सूरतगढ़ के बीच राजमार्ग संख्या पन्द्रह को मेगा हाइवे में बदलने का काम फिर से सम्बन्धित कम्पनी से शुरू किया है। सूरतगढ़ से श्रीगंगानगर के बीच सड़क तैयार होकर टोल भी वसूला जाने लगा है वहीं बीकानेर-सूरतगढ़ के बीच कार्य दो साल से आधा-अधूरा है।

2 min read
Google source verification
Resuming mega highway construction

फिर से शुरू हुआ मेगा हाइवे का निर्माण

महाजन. बीकानेर से सूरतगढ़ के बीच राजमार्ग संख्या पन्द्रह को मेगा हाइवे में बदलने का काम फिर से सम्बन्धित कम्पनी से शुरू किया है। गौरतलब है कि बीकानेर से सूरतगढ़ व सूरतगढ़ से श्रीगंगानगर तक राजमार्ग को मेगा हाइवे में तब्दील करने के लिए दो अलग-अलग कम्पनियों को टेण्डर दिए गए थे।

सूरतगढ़ से श्रीगंगानगर के बीच सड़क तैयार होकर टोल भी वसूला जाने लगा है वहीं बीकानेर-सूरतगढ़ के बीच कार्य दो साल से आधा-अधूरा है। करीब ६०० करोड़ की लागत से होने वाले निर्माण को करने वाली कम्पनी एमबीएल के पास बजट का अभाव होने से कार्य पूर्ण नहीं हो पाया था। सड़क निर्माण का करीब ७५ प्रतिशत कार्य तो पूर्ण किया जा चुका था लेकिन बर्म का काम नहीं करने से हल्की बरसात में ही सड़क टूटने लगी थी।अब कम्पनी ने निर्माण कार्य पूरा करने के लिए फिर से प्रयास प्रारम्भ किये है।

स्टेट हाइवे जर्जर, वाहन चालक परेशान
छत्तरगढ. बीकानेर-अनूपगढ़ राज्य राजमार्ग जगह-जगह से क्षतिग्रस्त होने के कारण वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। राज्य में भाजपा सरकार के गठन के साथ ही इसे फोरलेन बनाने कि घोषणा की थी लेकिन वर्तमान सरकार का कार्यकाल करीब पूरा होने को है। इसकी स्वीकृति रद्द होने के बाद इसे टू लेन की स्थिति में भी नही लाया जा रहा है। लाखूसर व मोतीगढ के बीच सड़क पर पेचवर्क एवं दोनों ओर बर्म सुधारने की जरूरत है। सतासर से छतरगढ के बीच भी हाईवे सड़क जगह-जगह से टूटा है। सतासर से रावला वाया डंडी सड़क के भी हालात लम्बे समय से खराब है। इसके दोनों ओर के शोल्डर भी क्षतिग्रस्त है। छतरगढ से रोजड़ी राजमार्ग लम्बे अरसे से खराब होने से गड्ढों में तब्दील हो गया है। ऐसी ही दशा छतरगढ से रावला वाया आवा जाने वाले सम्पर्क सड़क की है। इसी सड़क मे सोलह आरजेडी से आगे रोजड़ी की ओर जा रहा मार्ग भी क्षतिग्रस्त है। रोजड़ी से देसली होते हुए जालवाली तक स्टेट हाईवे काफी जगह से क्षतिग्रस्त बना है। जालवाली से घड़साना व जालवाली से रावला एवं आरडी 507 से रोजड़ी जा रही प्रधानमंत्री सम्पर्क सड़क टूटी चुकी है तथा इसके केवल अवशेष ही बचे है। गौरतलब है कि अनूपगढ़-बीकानेर वाया छतरगढ़ व सतासर राजमार्ग तीन को अनूपगढ से सतासर केन्द्रीय सरकार की भारतमाला सड़क योजना के अन्तर्गत अनूपगढ से सतासर तक इसे भारतमाला योजना तहत इसका निर्माण की मंजूरी केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृति हो चुकी है।