26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Bikaner / शहर में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी

शहर में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी

शहर के सिविल एरिया में तड़के शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। इसकी सूचना पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 8 Jun 2018, 12:00 PM IST

बीकानेर. शहर के सिविल एरिया में तड़के शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। इसकी सूचना पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पीबीएम के मुर्दाघर में रखवाया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे जिला कलेक्टर निवास के पास वाली गली में एक व्यक्ति सड़क पर औंधे मुहं गिरा पड़ा था।

राहगीरों ने संभाला तो वह अचेत था। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस मौके पर पहुंची और उस व्यक्ति को गाड़ी में डालकर पीबीएम हॉस्पिटल ले गयी जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है।