26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / अगर आप ओवरस्पीड में कार चलाते हैं तो होगी एफआइआर दर्ज

अगर आप ओवरस्पीड में कार चलाते हैं तो होगी एफआइआर दर्ज

जेएलएन मार्ग पर 136 की स्पीड में दौड़ी कार, एफआइआर दर्ज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Priyanka Yadav

•

Updated: 8 Jun 2018, 12:32 PM IST

Jaipur News

अगर आप ओवरस्पीड में कार चलाते हैं तो होगी एफआइआर दर्ज

जयपुर. जेएलएन मार्ग पर मंगलवार रात 1:15 बजे एक कार 136 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ी। कार की स्पीड देख आसपास आ-जा रहे वाहन चालक कांप उठे। पुलिस ने कैमरों के जरिए कार के नम्बर लेकर एफआइआर दर्ज कराई है।

पुलिस के अनुसार कार चालक गांधी सर्कल से ओटीएस की तरफ जा रहा था। उसकी लापरवाही व स्पीड इतनी तेज थी कि दूसरे वाहन चालक डर गए। इससे किसी की जान भी जा सकती थी। सेंसर युक्त कैमरों से कार के नम्बर लेकर चालक के खिलाफ यातायात पुलिस ने गांधीनगर थाने में मामला दर्ज कराया है।

ओवरस्पीड और कार्रवाई

- 105 मुकदमे दर्ज हुए वर्ष 2017 में जेएलएन मार्ग पर ओवरस्पीड के मामले में

- 106 मामले दर्ज हुए हैं इस साल 7 जून तक

- 100 किमी प्रतिघंटा से अधिक रफ्तार होने पर एफआइआर दर्ज कराई जाती है वाहन मालिक के खिलाफ

- 70 से 100 के बीच रफ्तार हो तो काटे जाते हैं चालान

- 40 हजार वाहनों के चालान काटे जा चुके हैं इस साल 70 से 100 की रफ्तार वाले वाहन चालकों के खिलाफ

- 400 रुपए जुर्माना वसूला जाता है पहली बार रफ्तार का चालान होने पर

- 750 रुपए की रसीद कटती है दोबारा चालान होने पर

बेकाबू कार ने 3 को मारी टक्कर

प्रतापनगर में बुधवार रात 10 बजे झुंझुनूं निवासी कार चालक अशोक कुमार ने 3 वाहनों को टक्कर मार दी। कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन सेक्टर 19 निवासी अमरचंद घाकड़ की 2 कार और एक घर के बाहर खड़ा स्कूटर क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान एयरबैग खुलने से कार चालक युवक बच गया। पुलिस ने कार जब्त कर अशोक को गिरफ्तार कर लिया है।

ट्रैफिक रूल्स फॉलो करें

जब तक लोग घर में रहते हैं तब तक सुरक्षित रहते हैं, लेकिन ज्यों ही हम सड़क पर निकलते हैं तो थोड़ी ही लापरवाही हमें असुरक्षित महसूस करा देती है। सड़क पर यात्रा करते समय लालबत्ती होने पर रुकें, पीली बत्ती पर चलने के लिए तैयार हों और हरी बत्ती होने पर ही चलें। सड़क पर हमेशा बाएं से चले। साथ ही सड़क पर बने निशानों का भी ध्यान रखें।