क्षेत्र होगा विकसित
इंदिरा गांधी नहर आने के बाद घड़साना, रावला, खाजूवाला, दंतौर, पूगल, बज्जू आदि मंडियां विकसित हुई है। दंतौर क्षेत्र में जिप्सम के भण्डार होने के कारण खाद्यान एवं लदान संभव हो सकेगा। रेल लाइन की बार-बार मांग करने के बावजूद स्वीकृत प्रदान नहीं करने से क्षेत्रवासियों में जन आक्रोश है।