2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुरक्षा बल के जवानों के लिए खुशखबरी, वर्दी-जूतों के लिए अब मिलेगा नकद

रेलवे में सुरक्षा की बागडोर संभालने वाले सुरक्षा बल के जवानों के लिए खुशखबरी है। वे अब अपनी पसंद के जूते व वर्दी खरीद सकेंगे।

2 min read
Google source verification
cash

नकद

बीकानेर . रेलवे में सुरक्षा की बागडोर संभालने वाले सुरक्षा बल के जवानों के लिए खुशखबरी है। वे अब अपनी पसंद के जूते व वर्दी खरीद सकेंगे। रेल मंत्रालय ने विशेष योजना के तहत आरपीएफ में नई पहल की है। इसमें आरपीएफ के अफसरों और जवानों को जूते मुहैया कराने की बजाय नकद भुगतान किया जाएगा।

इस राशि से अफसर व कर्मचारी मनमर्जी से अपने जूते खरीद सकेंगे। अब तक रेलवे की ओर से उन्हें जरूरत पर देशी
ब्रांड जूते मिलते थे। जिनमें कई बार गुणवत्ता को लेकर शिकायतें भी सामने आती थी। अब इस समस्या से भी छुटकारा
मिल जाएगा।

सालाना मिलेंगे 10 से 20 हजार
यह पैसा ग्रेड के लिहाज से मिलेगा। इसमें आरपीएफ में कमांडेंट रैंक के अफसरों को वर्दी-जूते सहित पूरी किट के लिए सालाना 20 हजार रुपए मिलेंगे जबकि इसके नीचे इंस्पेक्टर व अन्य स्टाफ को 10 हजार रुपए सालाना मिलेंगे।

वेतन के साथ मिल जाएंगे
रेल मंत्रालय से स्वीकृति के बाद अब बीकानेर मंडल में व्यवस्था लागू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार आरपीएफ के अधिकारियों, जवानों और अन्य स्टाफ को इस बार वेतन के साथ ही यह राशि मिल जाएगी।

यह रहेगी व्यवस्था
रेल सुरक्षा बल के सूत्रों का कहना है जो स्कीम के तहत नियम बनाए गए हैं, खाते में रेल मंत्रालय नकद राशि जारी करेगा, लेकिन नकद लेकर सुरक्षा के लिहाज से अधिककृत डिजाइन के ही जूते ले सकेंगे। देश में कई जगहों पर कई एजेंसियां सुरक्षा बलों के लिए सामान बनाती है।

इंतजार नहीं करना पड़ेगा रेल सुरक्षा बलों के लिए कई बार सुविधाएं प्राप्त करने में समय लगता था, खासकर वर्दी व जूतों के लिए इंतजार करना पड़ता था, मगर अब नकद देने की परंपरा शुरू होने के बाद यह सुविधा उन्हें जल्द से मिल जाएगी।

रेलवे ने आरपीएफ को जूते-वर्दी आदि के लिए नकद दिए जाने की परम्परा शुरू की है। यह एक अच्छी पहल है। इससे सभी को सुविधा रहेगी।
डी.के.शुक्ला, मंडल सुरक्षा आयुक्त

Story Loader