महत्वपूर्ण पद रिक्त
धायल ने बताया कि पूर्व में यहां कार्यरत अंग्रेजी के वरिष्ठ अध्यापक का चयन व्याख्याता भर्ती में हो गया तथा उन्होंने झालावाड़ जिले में पदग्रहण कर लिया था। तब से पद रिक्त है। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में अंग्रेजी, संस्कृत, गणित जैसे महत्वपूर्ण पद लम्बे समय से रिक्त है। यदि विभाग ने गुपचुप तरीके से कार्यरत शिक्षक को प्रतिनियुक्ति पर लगाया गया है तो गलत है। इसको लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों से वार्ता की जाएगी और पद भरने की मांग रखी जाएगी।