4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कैसे बने स्मार्ट सिटी जब सार्वजनिक शौचालयों पर ही लगे है ताले

शहर को खुले में शौच से मुक्त करवाने के प्रयासों में जुटे मगर निगम की ओर से निर्मित शौचालयों पर ही ताले लगे हैं।

2 min read
Google source verification
public toilets

सार्वजनिक शौंचालय

बीकानेर. भले ही नगर निगम शहर को खुले में शौच से मुक्त करवाने के प्रयासों में जुटा हो मगर निगम की ओर से निर्मित शौचालयों पर ही ताले लगे हैं। लाखों रुपए खर्च होने के बाद भी ये नवनिर्मित शौचालय आमजन के काम नहीं आ रहे हंै। निगम प्रशासन इन शौचालयों में पानी-बिजली के कनेक्शन नहीं करवा पाया है।

बताया जा रहा है कि शौचालयों में बिजली कनेक्शन की लगभग प्रक्रिया पूर्णता की ओर है मगर पानी कनेक्शन करवाने की मशक्कत में निगम प्रशासन जुटा हुआ है। पानी और बिजली के कनेक्शन हो जाने के बाद ही निगम की ओर से निर्मित उरमूल सर्किल, कोटगेट तथा रेगरान बस्ती में निर्मित शौचालयों के ताले खुल सकेंगे व आमजन के उपयोग में आ सकेंगे।

यहां बने हैं शौचालय
नगर निगम की ओर से शहर में सार्वजनिक उपयोग के लिए कोटगेट, उरमूल सर्किल व रेगरान बस्ती में शौचालयोंं का निर्माण करवाया गया है। निगम अधिकारियों के अनुसार इन शौचालयों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। बिजली-पानी के कनेक्शन होते ही इनको शुरू कर दिया जाएगा।

बदहाल है स्थिति
नगर निगम की ओर से केईएम रोड स्थित रतन बिहारी पार्क के पास निर्मित महिला शौचालय बदहाल स्थिति में है। यहां निर्मित तीन शौचालयों में से दो के ताले जड़े हुए है। शौचालय होने के बाद भी यहां न पानी और न ही बिजली की व्यवस्था है। सफाई की कमी बनी हुई है। शौचालय की दीवारों पर कही पर भी महिला शौचालय नहीं लिखा है जिसके कारण इसका पुरुष भी उपयोग कर रहे हैं।

पड़े है बंद शौचालय
शहर में नगर निगम की ओर से तीन स्थानों पर लाखों की लागत से बने शौचालय बंद पड़े है। निर्माण
के साथ जो बिजली-पानी कनेक्शन की प्रक्रिया शुरू होनी चाहिए थी वह अब तक पूरी नहीं हो पाई है। इन शौचालयों का आमजन को कोई लाभ नहीं मिल रहा है। शौचालय शुरू करने को लेकर निगम प्रशासन गंभीर नहीं है।
जावेद पडि़हार, नेता प्रतिपक्ष, नगर निगम-बीकानेर।

शीघ्र होंगे शुरू
शहर में तीन स्थानों पर सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। बिजली-पानी कनेक्शन की प्रक्रिया चल रही है। शीघ्र ही ये शुरू हो जाएंगे। रतन बिहारी पार्क के पास स्थित शौचालय को भी शीघ्र शुरू किया जाएगा।
ताज मोहम्मद राठौड़, उपायुक्त, नगर निगम-बीकानेर।