2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

#नीट परीक्षा: बीकानेर में परीक्षा केन्द्र नहीं होने से करना पड़ता है परेशानी का सामना

बीकानेर में परीक्षा केन्द्र नहीं होने से उन्हें दूसरे जिलों में परीक्षा देने जाना पड़ता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 29 Nov 2017, 11:24 AM IST

NEET exam

नीट परीक्षा

बीकानेर . बीकानेर संभाग से हर साल 10 हजार से अधिक अभ्यर्थी मेडिकल प्रवेश परीक्षा में शामिल होते हैं, लेकिन बीकानेर में परीक्षा केन्द्र नहीं होने से उन्हें दूसरे जिलों में परीक्षा देने जाना पड़ता है। राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा नीट (यूजी) का परीक्षा सेंटर बीकानेर संभाग मुख्यालय पर नहीं है। जिससे अभ्यर्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से होने वाली एम्स (यूजी) परीक्षा के लिए बीकानेर में सेंटर स्वीकृत है लेकिन, 55 हजार सीटों के लिए होने वाली नीट (यूजी) परीक्षा के लिए बीकानेर में सेंटर नहीं है। वर्ष 2013 में नीट परीक्षा का सेंटर बीकानेर में था लेकिन, वर्ष 2016-17 में नीट (यूजी) का परीक्षा केन्द्र बीकानेर में स्वीकृत नहीं किया गया। अभी इसके परीक्षा केन्द्र अजमेर, जयपुर, कोटा , उदयपुर और जोधपुर संभाग मुख्यालयों पर हैं।

लंबे समय से उठा रहे मांग
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत लम्बे समय से बीकानेर में नीट (यूजी) परीक्षा का सेंटर स्वीकृत करने की मांग उठा रही है। पंचायत के अध्यक्ष शिवकुमार व्यास ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय के केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर सहित केन्द्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल को भी ज्ञापन देकर परीक्षा केन्द्र स्वीकृत कराने की मांग उठा रहे हैं।

केन्द्र हो तो इन जिलों को फायदा
नीट (यूजी) परीक्षा का केन्द्र बीकानेर पर स्वीकृत करने से संभाग तथा आसपास के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, नागौर एवं जोधपुर के फलौदी एवं जैसलमेर जिले के अभ्यर्थियों को भी फायदा होगा। उनका समय बचेगा और उन्हें आर्थिक लाभ भी होगा।

गोयल व माहेश्वरी से मिले प्रतिनिधि
नीट का परीक्षा केन्द्र स्वीकृत करने की मांग को लेकर एक प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को मुकेश आचार्य के नेतृत्व में केन्द्रीय संसदीय कार्य राज्यमंत्री विजय गोयल एवं राज्य की उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी से मिले और ज्ञापन सौंपा।

होना चाहिए केन्द्र
नीट (यूजी) परीक्षा के लिए बीकानेर में केन्द्र होना चाहिए। सीबीएसई दिल्ली और अजमेर से बीकानेर में स्कूलों के बारे में दूरभाष पर पूछताछ की गई है। केन्द्रीय विद्यालय नंबर एक में कितने अभ्यर्थी बैठ सकते हैं इस बारे में जानकारी मांगी गई है।
सरजीत सिंह, प्राचार्य केन्द्रीय विद्यालय नंबर एक।

कर रहे प्रयास
नीट (यूजी) परीक्षा का सेंटर बीकानेर में स्वीकृत कराने के लिए केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर व जेपी नड्डा से मुलाकात की गई। ्रकेन्द्रीय विद्यालय बीकानेर से रिकमंडेशन भिजवा दी गई है। यहां परीक्षा सेंटर स्वीकृत कराने के प्रयास है।
अर्जुनराम मेघवाल, केन्द्रीय राज्य मंत्री।