17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब आयकर विभाग करेगा बेनामी संपत्ति पर फोकस कर कार्रवाई, देखें वीडियो

आयकर विभाग के अधिकारियों ने पिछले वित्तीय वर्ष २०१७-१८ के लक्ष्य को पूरा कर लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 22 Apr 2018, 10:34 AM IST

बीकानेर . आयकर विभाग के अधिकारियों ने पिछले वित्तीय वर्ष २०१७-१८ के लक्ष्य को पूरा कर लिया है। विभाग ने बीकानेर सर्किल में १३० करोड़ रुपए के राजस्व लक्ष्य पर १३५ करोड़ रुपए वसूले हैं। अब आयकर विभाग बेनामी संपत्ति पर फोकस कर कार्रवाई करेगा। बेनामी संपत्ति को लेकर बीकानेर सर्किल सालभर से सुर्खियों में भी रहा है।

आयकर विभाग की अन्वेषण शाखा ने बीकानेर शहर और आस-पास की ७० से अधिक संपत्तियों को सीज कर उन्हें बेनामी भी घोषित की है। अधिकारियों की मानें तो चालू वित्तीय वर्ष २०१८-१९ में विभाग बेनामी संपत्ति धारकों पर नजर रखेगा। बेनामी संपत्ति से मोटा राजस्व प्राप्त होने के साथ कई बड़े खुलासे होने की भी उम्मीद जताई जा रही है।

कल जोधपुर में जुटेंगे अधिकारी
चालू वित्तीय वर्ष के राजस्व लक्ष्य और कार्य योजना के लिए सोमवार को जोधुपर में राजस्थान के आयकर आयुक्त श्रेणी के अधिकारी जुटेंगे। इसमें विभाग की इस साल चलने वाली कार्रवाई की दिशा भी तय होगी। एक विशेष टीम का गठन भी कर सकते है।

ग्रामीण क्षेत्र में भूमि खरीद-बेचान भी
आयकर विभाग सूत्रों के अनुसार इस साल ग्रामीण क्षेत्र में जमीनों की खरीद-बेचान करने वाले भी विभाग की रडार पर है। तहसीलों से रजिस्ट्री आदि की जानकारी भी विभाग के पास पहुंचती है। खासकर एससी वर्ग के लोगों की जमीन को गलत तरीके से खरीद-बेचान करने के मामले जानकारी में आए है। इस खेल में अधिकारियों की मिलीभगत और नेताओं की लिप्तता भी होने की आशंका है। विभाग ने जांच रिपोर्ट से राज्य सरकार के उच्चाधिकारियों को भी अवगत करवाया है।

बेनामी सम्पत्ति पर नजर
गत वित्तीय वर्ष के लक्ष्य को पूरा कर लिया गया है। अब विभाग की नजर बेनामी संपत्ति पर टिकी हुई है। कार्रवाई के लिए स्पेशल टीम का गठन किया जाएगा। पिछली कार्रवाई की रिपोर्ट राज्य सरकार को भेज दी गई है।
आर.एस. मीना, प्रधान आयकर आयुक्त, बीकानेर