बीकानेर . प्रदेश में ४४ रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाए जाएंगे। इनमें बीकानेर मंडल में आठ ओवरब्रिज बनाने प्रस्तावित है। राज्य सरकार और रेलवे ने संयुक्त रूप से सर्वे कर रेलवे क्रॉसिंग चिहिृत किए है। इस रिपोर्ट पर राज्य और केन्द्र सरकार से वित्तीय स्वीकृति जारी होने का इंतजार है।
बीकानेर के साथ ही रेलवे मंडल जोधपुर , जयपुर और अजमेर क्षेत्र में यह रेलवे ओवरब्रिज बनाए जाएंगे। रेलवे ओवरब्रिज निर्माण पर सहमति दे चुका है। राज्य सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद कार्य योजना तैयार कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
टीयूवी सर्वे से चयन सर्वे की संयुक्त टीम ने रेल क्रॉसिंग से होकर गुजरने वाले वाहनों की संख्या को 24 घंटें से गुणा कर टीवीयू (ट्रेन व्हिकल यूनिट) का आंकड़ा निकाला है। इसमें प्रदेश के 44 फाटकों पर एक लाख से अधिक की टीवीयू ट्रैफिक भार सामने आया है। जिन पर ओवर ब्रिज बनाने जरूरी माने गए हैं।
बीकानेर मंडल में यह बीकानेर के नागणेचेजी मंदिर के समीप, कानासर बाईपास स्थित फाटक, सूरतगढ़, माणकासर, सादुलपुर, पीलीबंगा व रंगमहल के रेल क्रॉसिंग अधिव वाहन भार वाले है। इन पर आरओबी बनाए जाएंगे।
यहां आरयूबी प्रस्तावित बीकानेर में रानी बाजार व रामपुरा में रेल फाटकों पर अंडर ब्रिज बनाने प्रस्तावित है। दोनों के लिए रेलवे पहले ही सहमति जता चुका है। तकमीमा (नक्शा) तैयार करने पर स्वीकृति भी मिल चुकी है।
शहर के क्रॉसिंग नहीं बीकानेर शहर को दो भागों में बांटते कोटगेट व सांखला रेलवे क्रॉसिंग सर्वे में चयनित हुए है। इसकी एक वजह यह भी मानी जा रही है कि दोनों जगह के लिए पहले से अंडर ब्रिज या ऐलीवेटेड रोड की योजना प्रस्तावित है। जिसका मामला हाईकोर्ट में भी चल रहा है। ऐसे में इस सर्वे में शामिल नहीं किया गया।
सर्वे किया है जिन रेल फाटकों पर टीवीयू(ट्रेन व्हिकल यूनिट) का सर्वे किया जा चुका है। इसमें जिन फाटकों का चयन किया गया है। उसमें बीकानेर मंडल के आठ फाटक है। जिन पर आने वाले समय में ओवर ब्रिज बनाए जाने की संभावना है। एनके शर्मा, वरिष्ठ मंडल अभियंता, बीकानेर