2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेलवे स्टेशनों पर सेंसर से ऑन-ऑफ होंगी लाइटें

बीकानेर मंडल में चल रही कवायद, फिजिबिलिटी परख रहा विद्युत विभाग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Anushree Joshi

•

Updated: 23 Nov 2017, 9:07 AM IST

 railway stations

आने वाले दिनों में रेलवे स्टेशनों और रेलवे कार्यालयों में बिजली बचाने के लिए सेंसर लगाए जाएंगे। रेलवे के विद्युत (सामान्य) विभाग ने यह सेंसर तैयार किया है। यह सेंसर रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या के हिसाब से काम करेगा और बिजली स्वत: ही ऑन-ऑफ हो जाएगी। इसके लिए अलग से कार्मिक नहीं लगाना पड़ेगा।

बीकानेर मंडल में भी इस तरह की योजना पर काम शुरू हो गया है। रेलवे का विद्युत विभाग बीकानेर में इस प्रोजेक्ट के लिए तकनीकी जांच (टेक्निकल फिजिबिलिटी) परख रहा है। यहां पर पूर्णत: ऑटोमैटिक सिस्टम लागू किया जाएगा। जल्द ही इस योजना का प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय को भेजा जाएगा। बीकानेर मंडल पर बड़े स्तर पर इसका ट्रायल किया जाएग।

सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण
उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल के विद्युत सुपरवाइजरों को हाल ही में नासिक में इस तरह की तकनीकी का प्रशिक्षण दिया गया है। इसके बाद से ही बीकानेर में नई तकनीक को लेकर कवायद शुरू हो गई है।

यात्री नहीं तो बंद हो जाएंगी लाइटें
स्टेशन परिसर, रेलवे कार्यालय, प्लेटफार्म,शेड और वेटिग हॉल में अगर कोई यात्री नहीं है, तो 75 प्रतिशत लाइटें सेंसर से अपने आप बंद हो जाएंगी। इसके लिए बीकानेर मंडल के स्टेशनों पर एलईडी लाइटें पूर्व लगाई जा चुकी है।

लाखों रुपए की होगी बचत
सेंसर लगने के बाद रेलवे को सालाना लाखों रुपए की बचत होगी। आमतौर पर रेलवे स्टेशनों पर शाम होते ही सभी लाइटों को ऑन कर दिया जाता है। कई स्टेशन ऐसे हैं, जहां यात्रियों की संख्या न के बराबर होती है और सारी लाइटें रातभर जलती रहती हैं। इससे रेलवे को राजस्व की हानि उठानी पड़ रही है। इससे उबरने और बिजली बचाने के लिए सेंसर लगाया जाएगा।

यहां हो चुका ट्रायल
अंबाला मंडल की बिजली शाखा ने सेंसर बनाया है। पिछले दिनों मोहाली रेलवे स्टेशन पर सेंसर का ट्रायल किया गया था। रेलवे ने अब इसे छोटे-बड़े सभी स्टेशनों पर लगाने का निर्णय किया है।

योजना प्रस्तावित
सेंसर लगाने की योजना प्रस्तावित है। रेलवे का विद्युत विभाग इस पर काम कर रहा है। तकनीकी रूप से क्या-क्या किया जा सकता है, इसके लिए अभियंता काम कर रहे हैं। सेंसर लगाने से 30 प्रतिशत तक बिजली की बचत हो सकेगी।
-सीआर कुमावत, वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक