24 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जुए के अड्डे पर पुलिस ने आठ जुआरी पकड़े, 20 हजार बरामद

कोटगेट पुलिस ने आठ जुआरियों को पकड़ा है। उनसे नकदी व ताश की गड्डी बरामद की गई।

2 min read
Google source verification
gambler

जुआरी

बीकानेर. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दीपावली त्योहार के मद्देनजर जुआरियों खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। पिछले तीन दिनों में लगातार शहर के विभिन्न थाना पुलिस जुआरियों की धरपकड़ कर रही है। सोमवार को गंगाशहर और नयाशहर पुलिस के बाद अब मंगलवार को कोटगेट पुलिस ने आठ जुआरियों को पकड़ा है। उनसे नकदी व ताश की गड्डी बरामद की गई।

सीआई महेन्द्रदत्त शर्मा ने बताया कि उपनिरीक्षक समरवीर सिंह को चौखूंटी फाटके पास बाड़े में सार्वजनिक रूप से जुआ खेलने की सूचना मिली। इस पर उन्होंने पुलिस दल के साथ दबिश दी। पुलिस वहां पहुंची तब महेन्द्र मोदी, राजकुमार पंजाबी, मंगतूराम स्वामी, भूपेन्द्र रेगर, राजेश हरिजन, अहमद शेख, फिरोज खान व निसार खान ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे थे। पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके पास से २० हजार १०० रुपए बरामद किए।

सामूहिक दुष्कर्म मामले के दो आरोपित रिमांड पर
बीकानेर. मूलत: केरल और हाल नई दिल्ली निवासी महिला के साथ बीकानेर में अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में केरल के मुख्यमंत्री पीनरई विजयन ने राजस्थान की मुख्यमंत्री से त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह किया है। केरल सीएम ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि आरोपितों को गिरफ्तार करने के साथ ही पूरे मामले में जांच होनी चाहिए। साथ ही व्यक्तिगत रूप से मामले की जांच पर निगरानी रखी जाए।

जांच अधिकारी सीओ सदर राजेन्द्रङ्क्षसह ने बताया कि दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार राजूराम व सुभाष को मंगलवार को फिर न्यायालय में पेश किया। जहां से दो दिन का और रिमांड दिया गया है। आरोपितों से मिलीभगत के मामले में गिरफ्तार मूलाराम नायक को न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। इस मामले में पुलिस चार आरोपितों भंवरलाल जाट, मनोज जाट, जुगलकिशोर जाट व मदनलाल जाट को जेल भिजवा चुकी है। गौरतलब है कि पीडि़त महिला ने जेएनवीसी पुलिस थाने में २३ जनों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग