17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विद्युत तंत्र मजबूत करने का दावा खोखला, रोजाना इतने घंटे रहती है बिजली बंद, देखिये वीडियो

ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत लाइनों व फीडरों की मरम्मत का कार्य शुरू किया गया है। इसके लिए सुबह तीन घंटे बिजली काटी जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 2 May 2018, 1:56 PM IST

बीकानेर . ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत लाइनों व फीडरों की मरम्मत का कार्य शुरू किया गया है। इसके लिए सुबह तीन घंटे बिजली काटी जा रही है। अभी भीषण गर्मी पड़ रही है और इस पर बिजली कटौती लोगों को परेशानी दोगुनी कर दी है। उधर, विद्युत निगम का दावा है कि कटौती जैसी स्थिति नहीं है। आंधी व बारिश से पूर्व विद्युत लाइनों को दुरुस्त किया जा रहा है। इस कारण शटडाउन लिया जा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत निगम को गर्मी में ही रखरखाव का काम याद आया है। वहीं विद्युत निगम का दावा है कि 25 मई तक चलने वाले रखरखाव के दौरान झूलते तारों, जर्जर व झुके हुए विद्युत पोल की समस्या से निजात मिल जाएगी। पेड़ों की टहनियां, झाडिय़ों की कटिंग की जाएगी। ढीले तारों को कसा जाएगा। रखरखाव के दौरान 33 व 11 केवी सब स्टेशनों पर प्रत्येक उपखंड के अधिक ट्रिपिंग वाले दो फीडरों की मरम्मत कराई जाएगी।

दावों की खुलती पोल
विद्युत निगम हर साल विद्युत तंत्र को मजबूत करने का दम भरता है, जबकि तेज हवा चलते ही गांवों में बिजली गुल हो जाती है। कई बार लाइनें टूटकर खेतों में गिर जाती हैं और झूलते तार भी हादसे का कराण बनते हैं। यह हालात तब हैं, जब विद्युत निगम हर साल अप्रेल से मई तक मरम्मत कार्य शुरू कर विद्युत तंत्र को मजबूत करने का अभियान चलाता है।

रोजाना 100 लाख यूनिट
ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 2 लाख 20 हजार उपभोक्ता है। इनको रोजाना 100 लाख यूनिट बिजली आपूर्ति की जाती है।

कटौती नहीं है
गांवों में बिजली की कटौती नहीं है। रखरखाव का कार्य शुरू किया गया है, उसय अवधि में तो बिजली का शटडाउन लेना पड़ता है। मानसून से पूर्व ही मरम्मत की जाती है। ग्रामीणों को पर्याप्त बिजली दे रहे हैं।
हवासिंह, अधीक्षण अभियंता

किसान कल्याण कार्यशाला आज
बीकानेर. ग्राम स्वराज अभियान के तहत बुधवार को कृृषि विभाग की ओर से किसान कल्याण दिवस के उपलक्ष्य में किसान कल्याण कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। उपनिदेशक कृषि एवं पदेन परियोजना निदेशक आत्मा बीआर कड़वा ने बताया कि पंचायत समिति स्तर पर कार्यक्रम जयपुर रोड स्थित कृषि भवन सभागार में आयोजित होगा जबकि अन्य कार्यशालाएं पंचायत समिति मुख्यालयों के सभागारों में आयोजित होंगी।

प्रत्येक कार्यशाला में लगभग 100 कृषक भाग लेंगे जिन्हें कृषि, पशुपालन, उद्यान विभाग के अधिकारियों द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इन कार्यशालाओं में जनप्रतिनिधि भी भाग लेंगे। कड़वा ने बताया कि इस अवसर पर पशुपालन विभाग द्वारा पंचायत समिति पर स्थित पशुचिकित्सालय में पशु चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जायेगा।