17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निजी स्कूलों में हर साल फीस बढ़ोतरी पर बोले आमजन

हर साल स्कूल फीस बढ़ोतरी आम आदमी की कमर तोड़ रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Priyanka Yadav

•

Updated: 2 May 2018, 1:45 PM IST

Jaipur News

जयपुर . शिक्षा व्यवसाय बन गया है, हाल ही में निजी स्कूलों में हुई फीस बढ़ोतरी पर हर कोई आक्रोशित है, क्योंकि महंगाई और बेरोजगारी के दौर में गरीब परिवार अपने बच्चों को अच्छी और उच्व स्तरीय शिक्षा नहीं दिला पा रहे हैं।

मानसरोवर स्कूल फीस में 40 से 50 प्रतिशत वृद्धि आम आदमी की कमर तोड़ रही है। वेतन भले ही इसकी तुलना में न बढ़ता हो पर आम आदमी अपने बच्चों के लिए अच्छे से अच्छे स्कूल का चुनाव कर उसके भविष्य को संवारने के लिए हर कीमत चुकाता है। आम लोगों का कहना है कि फीस बढ़ोतरी पर सरकार की लगाम होना जरूरी है। स्कूलों की मनमानी के आगे हर कोई नतमस्तक है। शिक्षा, स्वास्थ्य के कारण बजट गड़बड़ा जाता है।

हर साल बढ़ोतरी बिगाड़ती है बजट, लागू हो नए रूल्स

कृष्ण रमन भार्गव ने कहा कि शिक्षा ऐसा धन है जो खर्च करने से बढ़ता है। आज शिक्षा व्यापार का रूप ले चुकी है। निजी स्कूलों में बेतहाशा फीस वृद्धि हो रही है। सख्त कानून की जरूरत है और निजी स्कूलों की मनमानी से अभिभावकों को जो परेशानी होती है। उस पर किसी का ध्यान नहीं है।

शशिलता ने कहा कि महंगाई तो पहले ही है फिर स्कूल फीस, ट्यूशन फीस और ऑटो का खर्च बजट बिगाड़ देता है। इतना होने के बावजूद फीस में बढ़ोतरी से परेशानी और भी बढ़ जाती है। सरकार को इसपर लगाम लगानी चाहिए। फीस बढ़ोतरी पर नए रूल्स लागू करने चाहिए।

डॉ. योगेन्द्र टेपण ने कहा कि शिक्षा व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के लिए बहुत जरूरी है। शिक्षित व्यक्ति से ही समाज और परिवार का विकास होता है। सरकारी स्कूलों के हालात आज चिंता जनक है और निजी स्कूल अपनी मनमानी फीस लेते हैं। जिससे परेंट्स की जेब का अतिरिक्त भार बढ़ता है।

आभा भार्गव ने कहा कि मनमानी फीस वृद्धि से घर का बजट बिगड़ रहा है। शिक्षा में गुणवत्ता बढऩी चाहिए न की फीस, जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो। आज महंगाई के दौर में घर चलाना मुश्किल हो रहा है फिर भी पेरेंट्स जैसे-तैसे बच्चों के भविष्य की चिंता कर अच्छी शिक्षा दिलाते हैं।