10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब महिला कार्मिकों को मतदान केन्द्र पर रात्रि विश्राम के लिए नहीं रुकना पड़ेगा

बीकानेर. विधानसभा चुनाव में पहली बार हर विधानसभा क्षेत्र में स्थापित महिला प्रबंधित मतदान केन्द्र में नियुक्त होने वाली महिला कार्मिकों को मतदान के पूर्व दिवस की रात को केन्द्र पर रात्रि विश्राम में छूट दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता के अनुसार महिला प्रबंधित मतदान केन्द्र में महिला कर्मचारी मतदान की सभी तैयारियां पूरी करने और आरक्षित मतदान दलों में से नियुक्त पुरुष पीठासीन अधिकारी और एक प्रथम मतदान अधिकारी को ईवीएम, वीवीपैट सहित अन्य मतदान सामग्री सुपुर्द कर अपने निवास पर जा सकेगी।
less than 1 minute read
Google source verification
rajasthan election 2018

महिला मतदान कार्मिक मतदान दिवस को सुबह 6 बजे से पूर्व मतदान केन्द्र पर उपस्थित होकर सभी मतदान कार्यों को अंजाम देगी। जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार तैयार किए गए मतदान बूथ से कोई छेड़-छाड़ नहीं हो एवं ईवीएम व वीवीपैट मशीन सुरक्षित रहे, इसके लिए मतदान केन्द्र पर पुरुष पीठासीन अधिकारी एवं प्रथम मतदान अधिकारी व सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। दोनों पुरुष कार्मिक आरक्षित मतदान दल केन्द्र के लिए निर्धारित स्थान पर जाकर अपनी ड्यूटी देंगे।

पोशाक का रंग निर्धारित नहीं
डॉ. गुप्ता के अनुसार महिला प्रबंधित केन्द्र की पूरी व्यवस्था और निर्वाचन सम्बन्धी कार्यों का संचालन महिला सुरक्षाकर्मियों व महिलाओं द्वारा ही किए जाने की व्यवस्था की गई है। डॉ. गुप्ता ने बताया कि महिला प्रबंधित मतदान केन्द्र पर नियुक्त महिला कार्मिकों की पोशाक का कोई रंग निर्धारित नहीं है। अत: वे अपनी पंसद की पोशाक पहन कर आ सकेंगी। ऐसे मतदान केन्द्रों के भवन पर किसी एक विशेष रंग का उपयोग नहीं किया जाएगा।