19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Bikaner / कांग्रेस इस भर्ती में डाल रही बाधा, भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने लगाया आरोप

कांग्रेस इस भर्ती में डाल रही बाधा, भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने लगाया आरोप

बीकानेर . 'कांग्रेस प्रदेश में २६ हजार शिक्षकों की भर्ती के मामले में बाधा डालने का प्रयास कर रही है।' यह आरोप मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में लगाया। जब उनसे पूछा गया कि राज्य में २६ हजार शिक्षकों की भर्ती को लेकर शिक्षक लम्बे समय तक निदेशालय के समक्ष धरने पर बैठे, भाजपा के एक भी नेता ने उनकी सुध नहीं ली, इस पर उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार शिक्षकों की भर्ती के मामले में संवेदनशील रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

jay kumar bhati

•

Updated: 25 Oct 2018, 10:46 AM IST

Rajasthan election - BJP national spokesman Sudhanshu Trivedi

Rajasthan election - BJP national spokesman Sudhanshu Trivedi


बीकानेर . 'कांग्रेस प्रदेश में २६ हजार शिक्षकों की भर्ती के मामले में बाधा डालने का प्रयास कर रही है।' यह आरोप मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में लगाया। जब उनसे पूछा गया कि राज्य में २६ हजार शिक्षकों की भर्ती को लेकर शिक्षक लम्बे समय तक निदेशालय के समक्ष धरने पर बैठे, भाजपा के एक भी नेता ने उनकी सुध नहीं ली, इस पर उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार शिक्षकों की भर्ती के मामले में संवेदनशील रही है।

कांग्रेस ने भर्ती में देरी करने का प्रयास किया है। उन्होंने यूरिया की आपूर्ति को लेकर कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हालात बताए। कहा कि मारामारी के बीच किसान परेशानी में आ जाते थे। भाजपा सरकार ने खाद की समस्या का समाधान कर दिया।

भाजपा टिकट वितरण के बाद शुरू करेगी चुनाव प्रचार
बीकानेर. 'कांग्रेस का चुनाव प्रचार अभी से चरम पर है। भाजपा ने अभी तक चुनाव प्रचार शुरू ही नहीं किया है। भाजपा टिकट वितरण के बाद चुनाव प्रचार करेगी। भाजपा को कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और त्रिपुरा में जहां कम आंका गया, वहां आगे बढ़कर सामने आई। परिणाम सर्वेक्षण से इतर आया है। राजस्थान में भले ही कोई कुछ भी आंके, भाजपा की सरकार बनना तय है। यह बात भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने मंगलवार को राजस्था पत्रिका के साथ विशेष बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि राजस्थान ने प्राचीन काल से ही भारत का गौरव बढ़ाया है। परमाणु विस्फोट से राजस्थान का राष्ट्रीय गौरव बढ़ा है। अब भारत के विकास में राजस्थान की अग्रणी भूमिका क्यों नहीं रहेगी? विकास में भारत को अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने के लिए राजस्थान में दुबारा भाजपा की सरकार आएगी। सरकार और मुख्यमंत्री ने इस बार प्रदेश में अच्छा काम किया है। भामाशाह योजना और गौरव पथ का काम भी इतना महत्वपूर्ण है, जो सरकार के कामों की साख बन गए हैं। भाजपा ने बूथ स्तर पर मजबूत काम किया है।