11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान का रण : भाजपा नेताओं के दौरों का जवाब देने कांग्रेसी सक्रिय

बीकानेर. विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के मैदान में उतरने के बाद नेताओं की रैली और रोड शो करने में भाजपा आगे है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का बीकानेर की दोनों सीटों पर रोड शो के बाद दो दिन के दौरान शेष पांच में से चार विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के स्टार प्रचारकों की सभाएं कराई गई हैं।
2 min read
Google source verification
rajasthan election : Congress

rajasthan election : Congress


बीकानेर. विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के मैदान में उतरने के बाद नेताओं की रैली और रोड शो करने में भाजपा आगे है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का बीकानेर की दोनों सीटों पर रोड शो के बाद दो दिन के दौरान शेष पांच में से चार विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के स्टार प्रचारकों की सभाएं कराई गई हैं। अब भाजपा नेताओं के दौरों का जवाब देने के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों ने भी प्रदेश चुनाव की कमान संभाल रहे नेताओं के पास यहां सभाएं करने के प्रस्ताव भेजे हैं।

कांग्रेस के स्थानीय नेता बीकानेर पूर्व और पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट और सांसद डॉ. कर्णसिंह यादव की सभा करवाना चाहते हैं। साथ ही पार्टी नेताओं ने राहुल गांधी का एक रोड शो कराने पर वोटरों में अच्छा मैसेज जाने का सुझाव दिया है। ग्रामीण क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बड़े स्टार प्रचारकों की एक-एक सभा कराने का प्रस्ताव भी भेजा गया है। कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत के अनुसार भाजपा को अपनी हार नजर आ रही है, इसलिए ताबड़तोड़ नेताओं को जिले में लाया जा रहा है। कांग्रेस शहर की दोनों सीटों पर मजबूत है। पार्टी के वरिष्ठ नेता भी यहां जीत का अंतर और ज्यादा बढ़ाने आएंगे।

प्रत्याशियों के नामांकन से पहले
भाजपा :
राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की बैठकें और एक सभा।
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की गौरव यात्रा के दौरान सभाएं।
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आए।

कांग्रेस :
राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीकानेर में जनसभा की।
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंदिर, अखाड़ा और हॉल उद्घाटन कार्यक्रम में आए।

नामांकन के बाद भाजपा
२१ नवम्बर : बीकानेर पूर्व व पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का रोड शो।
२६ नवम्बर : उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जनसभा।
२६ नवम्बर : मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की खाजूवाला और लूणकरनसर विधानसभा क्षेत्र में सभा।
२७ नवम्बर : केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की नोखा विधानसभा क्षेत्र में जनसभा।
कांग्रेस: स्टार प्रचारक की कोई भी सभा या रोड शो नहीं।