सुबह 7:30 बजे से शुरू होने वाले इस अभियान में साफ-सफाई के साथ दुकानदारों, गाडा संचालकों, व्यापारियों और आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। पार्षद, स्वयंसेवी संस्थाओं, वेटरनरी विवि के एनएसएस सदस्य व एनसीसी कैडेट्स, गाड़ा संचालक, व्यापारी, दुकानदार, शहरवासी तथा निगम के सफाई कर्मचारी फड़ बाजार को साफ-सुथरा बनाने की मुहिम में जुटेंगे।