8 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में 9वीं से 12वीं तक की परीक्षाओं का बदला टाइम टेबल, पंचायत चुनाव के चलते शिक्षा विभाग ने लिया फैसला

राजस्थान में पंचायत चुनाव के चलते 9वीं से 12वीं कक्षा की अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम बदल दिया गया है। अब परीक्षाएं 25 नवंबर से शुरू होकर 7 दिसंबर तक चलेंगी। पहले परीक्षा 15 से 27 अक्टूबर के बीच प्रस्तावित थी।
2 min read
Google source verification
Rajasthan School Exam

Rajasthan School Exam: फाइल फोटो-पत्रिका)

बीकानेर। राजस्थान में पंचायत चुनाव के चलते कक्षा 9वीं से 12वीं तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम बदल दिया गया है। राज्य स्तरीय समान परीक्षा योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 की परीक्षाएं अब 25 नवंबर से शुरू होकर 7 दिसंबर तक चलेंगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ललित कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। पहले ये परीक्षाएं 15 से 27 अक्टूबर के बीच प्रस्तावित थीं, लेकिन पंचायत चुनाव की प्रक्रिया के चलते शिक्षा विभाग को परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा।

जारी आदेश के अनुसार समान परीक्षा योजना में शामिल विषयों के प्रश्न-पत्र निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही कराए जाएंगे। वहीं जिन विषयों का टाइम टेबल में उल्लेख नहीं है, उनकी परीक्षाएं संबंधित स्कूल अपने स्तर पर आयोजित करेंगे। स्कूल स्तर की परीक्षाओं और प्रायोगिक विषयों के पेपर निर्धारित टाइम टेबल के बीच खाली रहने वाले दिनों में करवाए जा सकेंगे।

प्राइवेट स्कूलों में नहीं रखे जाएंगे प्रश्न-पत्र

इस बार शिक्षा विभाग ने प्रश्न-पत्रों की गोपनीयता और सुरक्षा को लेकर भी विशेष व्यवस्था की है। प्राइवेट स्कूलों में प्रश्न-पत्र नहीं रखे जाएंगे। इन स्कूलों के प्रश्न-पत्र संबंधित पीईईओ/यूसीईईओ के पास सुरक्षित रखे जाएंगे। आवश्यकता और परिस्थितियों के अनुसार प्रश्न-पत्रों को पुलिस थाने में सुरक्षित रखने की व्यवस्था भी की जा सकेगी। इस संबंध में निर्णय लेने की जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी को दी गई है।

परीक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए भी विभाग ने विशेष निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के लिए संभागीय संयुक्त निदेशक, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी और डाइट प्राचार्य के स्तर से फ्लाइंग टीम गठित की जाएगी। ये टीमें परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं और परीक्षा संचालन की निगरानी करेंगी।

कक्षा 9वीं से 12वीं अर्द्धवार्षिक परीक्षा टाइम टेबल यहां देखें :

तारीखपारीकक्षा 9कक्षा 10कक्षा 11कक्षा 12
25 नवंबरप्रथम (9:30–12:45)अंग्रेजी—अंग्रेजी अनिवार्यसमाजशास्त्र
द्वितीय (1:15–4:30)—अंग्रेजीसमाजशास्त्रअंग्रेजी अनिवार्य
26 नवंबरप्रथम (9:30–12:45)हिंदी—हिंदी अनिवार्यचित्रकला/टंकण अंग्रेजी
द्वितीय (1:15–4:30)—हिंदीचित्रकला/टंकण हिंदीहिंदी अनिवार्य
27 नवंबरप्रथम (9:30–12:45)विज्ञान—कृषि जीवविज्ञान/राजनीति विज्ञान/जीव विज्ञान/टंकण अंग्रेजीऐच्छिक गणित
द्वितीय (1:15–4:30)—हिंदीचित्रकला/टंकण हिंदीहिंदी अनिवार्य
28 नवंबरप्रथम (9:30–12:45)सामाजिक विज्ञान—कृषि रसायन/इतिहास/व्यावसायिक अध्ययन/रसायन विज्ञानअर्थशास्त्र
द्वितीय (1:15–4:30)—सामाजिक विज्ञानअर्थशास्त्रकृषि रसायन/इतिहास/व्यावसायिक अध्ययन/रसायन विज्ञान
29 नवंबर—रविवार/अवकाशरविवार/अवकाशरविवार/अवकाशरविवार/अवकाश
30 नवंबरप्रथम (9:30–12:45)संस्कृत/उर्दू/पंजाबी/सिंधी—कंप्यूटर विज्ञानगृह विज्ञान
द्वितीय (1:15–4:30)—संस्कृत/उर्दू/पंजाबी/सिंधीगृह विज्ञानकंप्यूटर विज्ञान
1 दिसंबर—अंतराल/तैयारी अवकाशअंतराल/तैयारी अवकाशअंतराल/तैयारी अवकाशअंतराल/तैयारी अवकाश
2 दिसंबर—अंतराल/तैयारी अवकाशअंतराल/तैयारी अवकाशअंतराल/तैयारी अवकाशअंतराल/तैयारी अवकाश
3 दिसंबर—अंतराल/तैयारी अवकाशअंतराल/तैयारी अवकाशअंतराल/तैयारी अवकाशअंतराल/तैयारी अवकाश
4 दिसंबरप्रथम (9:30–12:45)गणित—अंग्रेजी साहित्यभूगोल
द्वितीय (1:15–4:30)—गणितभूगोलअंग्रेजी साहित्य
5 दिसंबरप्रथम (9:30–12:45)सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणाशारीरिक एवं स्वास्थ्य शिक्षासिंधी साहित्य/पंजाबी साहित्य/हिंदी साहित्य/उर्दू साहित्य/राजस्थानी साहित्य/लेखाशास्त्र/भौतिक विज्ञानसंस्कृत साहित्य/कृषि विज्ञान
द्वितीय (1:15–4:30)शारीरिक एवं स्वास्थ्य शिक्षासूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणासंस्कृत साहित्य/कृषि विज्ञानसिंधी साहित्य/पंजाबी साहित्य/हिंदी साहित्य/उर्दू साहित्य/राजस्थानी साहित्य/लेखाशास्त्र/भौतिक विज्ञान
6 दिसंबर—रविवार/अवकाशरविवार/अवकाशरविवार/अवकाशरविवार/अवकाश
7 दिसंबरप्रथम (9:30–12:45)——लोकप्रशासन—
द्वितीय (1:15–4:30)———लोकप्रशासन

कलेक्टर की निगरानी में होगी प्रश्न-पत्रों की सुरक्षा

जिला स्तर पर प्रश्न-पत्रों की गोपनीयता और सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में सुनिश्चित की जाएगी। आदेश में कहा गया है कि प्रश्न-पत्र प्राप्त होने से पहले जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की जाए और परीक्षा से जुड़ी जरूरी व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक निर्णय लिए जाएं।

1 से 8वीं तक की परीक्षा का कार्यक्रम अलग से

अभी शिक्षा विभाग ने राज्य स्तरीय समान परीक्षा योजना के तहत कक्षा 9वीं से 12वीं तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं का संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। कक्षा 1 से 8वीं तक के विद्यार्थियों की अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के लिए अलग से टाइम टेबल जारी किया जाएगा। शिक्षा निदेशालय के सहायक निदेशक राजेश गोस्वामी के अनुसार, इन कक्षाओं की परीक्षाओं को लेकर निर्देश बाद में जारी किए जाएंगे।

पंचायत चुनावों के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूलों की शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्थाएं प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए विभाग ने परीक्षा कार्यक्रम में यह बदलाव किया है। अब 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को 25 नवंबर से 7 दिसंबर तक अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं में शामिल होना होगा। इसके बाद वार्षिक परीक्षाएं फरवरी में आयोजित होने की संभावना है।

यह वीडियो भी देखें :