19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहर में हुए ये बड़े हादसे, जानने के लिए पढ़े पूरी खबर

पूगल रोड पर ओवरब्रिज के पास अज्ञात वाहन ने एक कार को टक्कर मार दी। जिससे कार में सवार तीन युवक घायल हो गए।

2 min read
Google source verification
accident

दुर्घटना

कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, एक की मौत
बीकानेर . पूगल रोड पर ओवरब्रिज के पास शुक्रवार को अज्ञात वाहन ने एक कार को टक्कर मार दी। जिससे कार में सवार तीन युवक घायल हो गए। घायलों को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर ले जाया गया, जहां एक युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार गंगाशहर के विनायक नगर निवासी पूर्णांक (२१) पुत्र विमल कुमार गौड़, जयपुर रोड निवासी लक्ष्यसिंह (२०) पुत्र प्रदीपसिंह एवं नागणेचीजी मंदिर क्षेत्र निवासी हरप्रीत सिंह (२२) पुत्र अश्विनी कुमार गैरा कार से बजरंग धोरे जा रहे थे। ओवरब्रिज से उतरते समय अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में हरप्रीत सिंह को मौत हो गई। बीछवाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पूर्णांक के पर्चा बयान पर दुर्घटना का मामला दर्ज किया है। तीनों कॉलेज के छात्र हैं।

कार-टैक्सी में भिड़ंत, 10 जने घायल
बीकानेर/नागौर . नागौर- बीकानेर रोड पर जेएलएन अस्पताल के पास शुक्रवार सुबह टैक्सी व कार में भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार 10 लोग घायल हो गए। नौ जनों का नागौर के जेएलएल अस्पताल में उपचार चल रहा है, जबकि एक की हालत गंभीर होने पर जोधपुर रेफर किया गया है। बीकानेर निवासी लोग लोडिंग टैक्सी में सवार होकर नागौर से बीकानेर आ रहे थे।

बीकानेर रोड पर टैक्सी व कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में लोडिंग टैक्सी में सवार बीकानेर निवासी भगवानदास (49), नारायणदास (७६), सावित्री पुरोहित (६०), किशन (३५), मुकेश (३०), विजयलक्ष्मी आचार्य (३८), गायत्री (७२), राजेन्द्र (५०) एवं आनंद (६२) पुत्र नारायण रंगा घायल हो गए। वहीं कार में सवार पाली के रामनगर निवासी सत्यनारायण (४९) पुत्र बद्रीनारायण के गंभीर घायल होने पर जोधपुर रेफर किया गया है।

नहर में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला
छतरगढ़. लूणखां पंचायत के चक 15 केपीडी की नहर में एक व्यक्ति का शव मिला है। हैड कांस्टेबल सुण्डाराम ने बताया कि लूणाखां सरपंच माधोसिंह भाटी की सूचना पर 15 केपीडी नहर में अज्ञात व्यक्ति का शव आने की जानकारी मिलने पर छतरगढ पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को नहर से बरामद किया तथा शव को छतरगढ़ की हॉस्पीटल मोचरी में रखवाया गया है। मृतक की उम्र करीब पैंतालीस वर्ष है। उसने कुर्ता-पायजामा पहना है।

विवाहिता ने किया खुदकुशी का प्रयास
श्रीकोलायत. कोटड़ी गांव में फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास करने पर एक विवाहिता को गंभीर अवस्था में पीबीएम अस्पताल बीकानेर में भर्ती करवाया गया है। श्रीकोलायत पुलिस के अनुसार कोटड़ी निवासी कैलाश ओड की पत्नी संजू घर में फंदे से झूल गई। उसे तत्काल गंभीर अवस्था में पीबीएम अस्पताल बीकानेर में इलाज के लिए भर्ती करवाया है।